209 रुपये का प्लान, जानें Jio और Airtel में कौन है बेस्ट

Join Us icon

मोबाइच रिचार्ज की बढ़ती कीमतों ने भारतीय मोबाइल यूजर्स का बजट खराब कर दिया है। एक ओर जहां वर्क फ्रॉम होम और आनलाइन क्लासेस की वजह से डाटा की खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर ​टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों ने टैरिफ रेट को बढ़ाकर यूजर्स को दोगूना झटका दिया है। ऐसे में यूजर्स अब जब भी मोबाइल रिचार्ज कराने की सोचता है एक बार पूरे प्लान को फिर से देखता है कि कहीं कोई सस्ता प्लान मिल जाए और वो उसे लपक ले। परंतु कोई भी प्लान ऐसा नहीं मिलता जिसे वो आसानी से स्वीकार कर ले। रिलायंस जियो और एयरटेल के इन्हीं मंथली टैरिफ को देखते हुए मेरी नजर 209 रुपये वाले प्लान पर गई और मैंने एक छोटा सा कम्पैरिज़न आपके सामने पेश कर दिया है। यदि आप एयरटेल या जियो के यूजर हैं तो आपके लिए यह कम्पैरिजन बड़े काम का है।

Jio के 209 रुपये वाला मंथली प्लान
jio-recharge-plan
सबसे पहले बात करते हैं Jio के 209 रुपये वाले प्लान की। कंपनी के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यानी कि कंपनी आपको सिर्फ 4 हफ्ते का प्लान दे रही है। यह महीने के पूरे 30 दिन को कवर नहीं करता है। चार हफ्तों की वैलिडिटी में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिल जाती है। इसके साथ कंपनी हर रोज 1 GB का डाटा दे रही है। यानी कि 28 दिनों में कुल 28 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा हर रोज 100 SMS के साथ आपको जियो ऐप्स मुफ्त में मिल जाते हैं। इसे भी पढ़ें: महंगा 5G चाहिए या अच्छा 4G नेटवर्क! यूजर्स के लिए है यह बड़ा सवाल

आप जियो सीनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड जैसे दूसरे ऐप्स और ओटीटी सेवाओं का लाभ अपने फोन पर ले पाएंगे। वहीं कंपनी ने नेशनल रोमिंग स​र्विस फ्री कर रखा है। ऐसे में आप किसी भी ​सर्किल में जाएं आपको रोमिंग शुल्क चुकाने की जरूरत नहीं है।

Airtel 209 रुपये वाला प्लान
airtel-offering-500-mb-daily-data-free-on-rs-249-plan
जियो के बाद AIrtel के 209 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यहां यूजर्स को और निराशा मिलती है। कंपनी के इस प्लान की वैधता सिर्फ 21 दिनों की ही है। यानी कि सिर्फ 3 हफ्ते। हालांकि इसमें भी आपको 1 जीबी डेली डाटा दी जाती है। या​नी कुल 21 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ आपको 21 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ नेशनल रोमिंग सर्विस भी मुफ्​त मिलती है। इसे भी पढ़ें: Jio का नया सरप्राइज, फ्री कॉलिंग और 912.5GB डाटा के साथ ले आया नया रिचार्ज

एयरटेल द्वारा भी हर रोज यूजर्स के लिए 100 एसएमएस सेवा के साथ कुछ सेवाएं दी जाती हैं जिनमें प्राइम वीडियो मोबाइल सिर्वस फ्री ट्रायल, हैलो ट्यून और विंक म्यूजिक जैसी सेवाएं भी ​शामिल हैं।

बेहतर कौन Jio या Airtel

दोनों कंपनियों के प्लान को देखें तो कहेंगे कि Jio आगे निकल जाता है। वैसे तो दोनों सेवाओं में कॉलिंग और डाटा लगभग एक जैसा ही है लेकिन 1 हफ्ते ज्यादा की वैधता के साथ जियो साफ तौर पर आगे निकल जाता है। इतना ही नहीं ऐप्स सर्विस की बात करें तो वहां भी एयरटेल पीछे नजर आता है। जियो सिनेमा और Jio टीवी में कई कंटेंट मुफ्त में उपलब्ध है।

देखें लेटेस्ट वीडियो: Vivo V23 Pro PUBG Test, BGMI Test and Call Of Duty Test | Battery Drain Test

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here