90 दिन प्लान : Jio-Airtel से हर मामले में बेस्ट है BSNL

Join Us icon

इसमें कोई शक नहीं कि Reliance Jio की वजह से आज यूजर्स बेहद कम दर पर मोबाइल सेवा का उपयोग कर पा रहे हैं। कंपनी ने न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग सर्विस दी है बल्कि यूजर्स को कम दर पर डाटा भी मुहैया कराया है। हां! यह बात अलग है कि कंपनी ने बाद में दूसरे ऑपरेटर्स की तरह अपनी सेवाएं महंगी कर दीं। परंतु निजी ऑपरेटरों की बात करें तो अब भी जियो ही सबसे सस्ता नजर आता है। परंतु कम शुल्क और बेहतर वैलिडिटी में यदि कोई Reliance Jio को पीछे छोड़ सकता है तो वह है भारत सरकार उपक्रम BSNL। चाहे बाद मंथली प्लान की हो या फिर लॉन्ग टर्म विलिडिटी की बीएसएनएल की बराबरी काई भी नहीं कर सकता। कंपनी के पास हर तरह के प्लान हैं जो न सिर्फ निजी ऑपरेटरों से सस्ते हैं बल्कि उनके मुकाबले ज्यादा वैलिडिटी भी उपलब्ध कराते हैं। ऐसा ही एक प्लान है तीन महीने का। यानी 90 दिनों का प्लान। BSNL के इस 90 दिनों के प्लान में आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा भी मिलता है। आगे हमने इस प्लान की तुलना रिलायंस Jio और Airtel के प्लान से की है और आप खुद भी समझ सकते हैं कि यह प्लान कितना खास है।

BSNL का 90 दिन का प्लान जिसमें मिलता है 1.5 जीबी डाटा
Indian mobile user prefer BSNL over Reliance Jio Airtel Vodafone Idea after Mobile recharge Plan price hike
BSNL का 90 दिनों वाले इस प्लान का कॉस्ट 485 रुपये है। इस प्लान में आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग व हर रोज 100 एसएमएस भी दिया जाता है। पूरे देश 20 सर्किल में बीएसएनएल की सर्विस है जबकि दिल्ली और मुंबई में MTNL यानी महानगर संचार निगम की सेवा है। ऐसे में यदि आप दिल्ली या मुंबई जाते हैं तो वहां भी आपको रोमिंग सर्विस फ्री मिलती है। किसी अतिरिक्त शुल्क को चुकाना नहीं पड़ता है। 90 दिनों में आपको कुल 135 जीबी डाटा दिया जाता है। हालांकि एक कमी कही जा सकती है कि BSNL के पास ज्यादातर 3G सर्विस है। बावजूद इसके इस प्लान को काफी शानदार कहा जाएगा। इसे भी पढ़ें: ये 28 दिनों को महीना बना कर बेच रहे हैं और BSNL 90 दिन एक्स्ट्रा दे रहा

Jio का 3 महीने का प्लान
Reliance jio Phone vs jioPhone Next which is best to buy
1.5 जीबी डाटा के साथ Reliance Jio के त्रैमासिक प्लान देखें तो सबसे पहले बता दूं कि उसकी कीमत 666 रुपये है। वहीं इस प्लान में अपको कुल 84 दिनों की ही वैधता मिलती है। हालांकि इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस सर्विस मिल जाते हैं। इसके अलावा आपको जियो ऐप्स मिलते हैं। 84 दिनों के इस प्लान में आपको 126 जीबी डाटा मिलता है। हां यहां अच्छी बात कही जा सकती है कि कंपनी के पास 4G सर्विस है। ऐसे में आप 4G सेवा का भरपूर लाभ ले पाएंगे।

Airtel का 3 महीने का प्लान
reliance jio airtel vodafone idea comparison 1gb per day data plan 4g recharge details benefits
इन सबसे महंगी सर्विस Airtel की है। कंपनी के त्रैमासिक प्लान की कीमत 719 रुपये है और उसमें भी आपको सिर्फ 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में एयरटेल हर रोज 1.5 जीबी डाटा दे रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस भी दे रहा है। वहीं एयरटेल के इस सर्विस के साथ नेशनल रोमिंग पूरी तरह से फ्री है। एयरटेल के इस प्लान के साथ प्राइम वीडियो सर्विस मोबाइल एडिशन ट्रायल फ्री है। इसके साथ ही कुछ सेवाएं मिल जाती हैं। यहां भी आपको 4जी सर्विस मिलती है। इसे भी पढ़ें: महंगा 5G चाहिए या अच्छा 4G नेटवर्क! यूजर्स के लिए है यह बड़ा सवाल

निष्कर्ष

यहां आप खुद ही देख सकते हैं कि निजी ऑपरेटर्स सिर्फ 4G सर्विस के मामले में आगे हैं जबकि शुल्क हो या फिर वैलिडिटी हर मामले में बीएसएनएल बेस्ट साबित होता है। BSNL का यह प्लान Jio के प्लान से लगभग 181 रुपये सस्ता है। वहीं Airtel के मुकाबले 234 रुपये सस्ता है। वहीं जियो और एयरटेल सिर्फ 84 दिन दे रहे हैं जबकि सरकारी उपक्रम आपको पूरा 90 दिन दे रही है। ऐसे में आपके लिए क्या बेस्ट है खुद ही इस प्लान को देखकर आप समझ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here