Oppo Reno 6 Lite स्मार्टफोन Snapdragon 662 प्रोसेसर, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Join Us icon

Oppo ने अपने फ्लैगशिप Reno 6 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ओप्पो मैक्सिको में Oppo Reno 6 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। लेटेस्ट Oppo Reno 6 Lite स्मार्टफोन को 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 662 प्रोसेसर के साथ के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन को 6GB की RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Oppo Reno 6 Lite की कीमत

Oppo Reno 6 Lite स्मार्टफोन को ग्लोविंग रेनबो सिल्वल और ग्लोविंग स्टेरी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ओप्पो ने मैक्सिको में इस स्मार्टफोन को 8,799 MXN (करीब 32,200 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

oppo-reno-6-lite

Oppo Reno 6 Lite की स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 6 Lite स्मार्टफोन अप्रैल 2021 में लॉन्च Oppo F19 का रिब्रांड वर्जन है। Oppo Reno 6 Lite स्मार्टफोन में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ है। इस फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo Reno 6 Lite स्मार्टफोन को क्वालकॉम का Snapdragon 662 दिया गया है। सॉफ्टवेयर फ्रंट की बात करें तो Oppo का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11 UI पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Vivo Y55 5G स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और Dimensity 700 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Oppo Reno6 Lite स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP के दो सेंसर दिए गए हैं। ओप्पो के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W रैपिड चार्ज दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Reno 6 Lite स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Amazon Great Republic Day : Samsung, Xiaomi, और OnePlus स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं दमदार ऑफर्स, देखें लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here