
Vivo ने मिड रेंज सेग्मेंट में नया स्मार्टफोन Vivo Y55 5G लॉन्च किया है। वीवो का यह स्मार्टफोन ताइवान में लॉन्च किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo Y55 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। यहां हम आपको Vivo Y55 5G स्मार्टफोन की स्पेस्फिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Vivo Y55 5G की कीमत
Vivo Y55 5G स्मार्टफोन को ताइवान में 7,990 NTD (करीब 21,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वीवो का यह फ़ोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
Vivo Y55 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo Y55 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन FHD और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। वीवो के इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 81 प्रतिशत है। वीवो के इस फोन बाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिया गया है। Vivo Y55 5G स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। फ़ोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर के साथ 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Amazon Great Republic Day : Samsung, Xiaomi, और OnePlus स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं दमदार ऑफर्स, देखें लिस्ट
Vivo Y55 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित कस्टम स्किन Funtouch OS 12 पर रन करता है। बैटरी की बात करें तो इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी गई हैं। वीवो के इस फोन में 18W का फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन का भारत में प्रॉडक्शन शुरू, जल्द होगा लॉन्च























