
टेक कंपनी Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने नए लो बजट स्मार्टफोन Realme 9i को लॉन्च किया था जो कि रियलमी 8i का अपग्रेडेड वर्जन है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपनी C-सीरीज के अंदर एक और नया व लो बजट फोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की सी-सीरीज के अंदर अब तक लॉन्च किए गए फोन को कंपनी ने किफायती कैटेगरी के अंदर ही रखा है। दरअसल, पिछले महीने पता चला था कि Realme C31 RMX3501 मॉडल नंबर के साथ काम कर रहा है और हाल ही में Realme C35 को RMX3511 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था। इसके अलावा अब फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने जानकारी दी है कि इस डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे Realme 9 और 9 Pro- माधव सेठ
Realme C35
अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए Realme C35 को मिले कई सर्टिफिकेशन के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। स्क्रीनशॉट के अनुसार इसे थाईलैंड में NBTC, भारत में BIS, इंडोनेशिया में SDPPI और चीन में 3C द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। वहीं, इन लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कुछ ही जानकारी भी सामने आई है। साथ ही इन सर्टिफिकेशन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन जल्द ही मार्केट में लाया जा सकता है।
#realme C35 RMX3511 appears on NBTC, BIS, SDPPI, Geekbench & 3C certification.
– Android 11
– 4GB ram
– UniSoc T616 CPU
– Mali – G57 GPU
– 18 watt charging
(1/2) pic.twitter.com/CQ3Sp9gVX9— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 19, 2022
Realme C35 की स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Realme C35 एक 4G LTE डिवाइस होगा और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस की गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इस हैंडसेट को यूनिसोक T616 चिपसेट, 4 जीबी रैम और एंड्रॉइड 11 ओएस पर पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस डिवाइस को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 11GB रैम वाले Realme 9i ने की धमाकेदार एंट्री, OnePlus और Xiaomi को अब होगी परेशानी

Realme GT 2 Fold
रियलमी अपने अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन को अगले साल तक लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि इस फोन को करीब 60 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी को लेकर खबर है कि कंपनी 2022 तक एक और कैटगरी में एंट्री कर सकती है। Realme ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन और अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा डिवाइस को टीज किया था।
लेटेस्ट वीडियो
Realme ने फिलहाल अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन, Realme GT 2 Fold स्मार्टफोन का डिज़ाइन लीक हो गया है। रियलमी के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन के स्कैच 91Mobiles ने लीक किए हैं। रियलमी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का फ़ोल्ड मैकेनिज्म Galaxy Z Fold 3 की तरह होगा।


















