
Realme 9 Pro स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। कुछ दिनों पहले Realme 9 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए थे। Realme 9 Pro स्मार्टफोन के साथ-साथ रियलमी भारत में फरवरी 2022 में Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकता है। कंपनी इससे पहले भारत में Realme 9i को लॉन्च कर चुकी है। Realme 9 Pro और Plus दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 5G सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं।
Realme 9 Pro की कीमत क्या होगी।
टेक ब्लॉग Passionate Geekz का दावा है कि Realme 9 Pro को भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का हायर वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इससे पहले रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कहा था कि भारत में Realme 9 Pro सीरीज को भारत में 15,000 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
Realme 9 Pro के फीचर्स
Realme 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में 6.6-इंच के Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिस्प्ले पैनल का रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 399ppi और रेजलूशन FHD+ होगा। इसके साथ ही यह HDR10 सपोर्ट करेगा। रियलमी का यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI पर रन करेगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme 9 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 695 को Qualcomm के 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Realme 9 Pro स्मार्टफोन में 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में वर्चुअल रैम फीचर भी दिया जा सकता है, जिसकी मदद से फोन की रैम को 5GB तक बढ़ाई जा सकती है।
कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Realme 9 Pro स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi की बड़ी प्लानिंग, 200MP कैमरा वाला दमदार स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर करेगा धमाका
Realme 9 Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही में 33W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टविटी की बात करें तो फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.0, USB Type C, 3.5mm जैक, NFC, और GPS दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल MIX Fold 2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होगी खासियत




















