Infinix Zero 5G भारत में कब होगा लॉन्च, सामने आई नई जानकारी, जानें क्या होगी खूबियां

Join Us icon

Infinix इन दिनों अपने पहले 5G स्मार्टफोन – Infinix Zero 5G को लॉन्च की तैयारी कर रहा है। इनफिनिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। इनफिनिक्स का यह 5G स्मार्टफोन कब लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं है लेकिन टिपस्टर अभिषेक ने अपकमिंग Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर दावा किया है कि यह फोन भारत में 8 फ़रवरी को लॉन्च किया जा सकता है।

Infinix Zero 5G स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Infinix Zero 5G स्मार्टफोन को 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। यह डिस्प्ले पैनल Full HD+ रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रैम की बात करें तो फोन में 8GB LPDDR5 RAM और स्टोरेज के लिए UFS 3.1 दिया जा सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस कैमरा मॉड्यूल में टेलीफोटो कैमरा सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही Infinix Zero 5G स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज के लॉन्च से पहले टीजर वीडियो और पोस्टर हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन में NFC, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, microSD card सपोर्ट, 13 5G बैंड सपोर्ट और साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Zero 5G स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो इनफिनिक्स का यह स्मार्टफ़ोन ऑरेंज और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Union Government Budget App : बजट 2022 भी है पेपरलेस, मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर आसानी कर पाएंगे डाउनलोड, जानें कैसे

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here