
Budget App 2022 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को लोकसभा में आम बजट 2022 (Budget App 2022) पेश कर रही हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी केंद्र सरकार पेपरलेस बजट पेश कर रही है। आम बजट 2022 मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे वित्त मंत्री के बजट भाषण पूरा होने के बाद मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार ने बजट के लिए एक खास ऐप पेश किया है जिसे कोई भी अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर बजट 2022 को पढ़ सकता है। यहां हम आपको इस बजट ऐप के बारे में डिटेल में जानकारी बता रहे हैं।
Union Government Budget App
केंद्र सरकार की बजट ऐप का नाम Union Government Budget App है, जिसे एंड्रयॉड यूजर्स Google Play Store और Apple के iOS App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। Union Government Budget App में संसद में वित्त मंत्री का भाषण खत्म होने के बाद बजट 2022 को डाउनलोड किया जा सकता है।
इस ऐप के जरिए – यूजर्स संसद में वित्त मंत्री के बजट भाषण की लिखित कॉपी, एनुअल फिनेंशियल स्टेटमेंट (आम बजट), डिमांड फॉर ग्रांट्स (DG), फाइनेंस बिल जैसे बजट से जुड़े 14 डॉक्यूमेंट का एक्सेस मिलेगा। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा सपोर्ट करती है। सभी डॉक्यूमेंट PDF फ़ॉर्मेट में होंगे।
इस ऐप को केंद्र सरकार के बजट के लिए बनाए वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर यूजर्स चाहें तो बजट से जुड़े डॉक्यूमेंट को इस वेबसाइट के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज के लॉन्च से पहले टीजर वीडियो और पोस्टर हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
iOS यूज़र्स ऐसे करें डाउनलोड
Apple App Store में Union Budget App सर्च करें।
ऐप का नाम और डेवलपर के नाम को ध्यान से देखें और डाउनलोड करें।
Android यूज़र्स ऐसे करें डाउनलोड
Google Play Store पर जाएं और Union Budget App सर्च करें।
ऑफिशियल ऐप में नीले रंग का लोगो बना हुआ है और Union Budget लिखा हुआ है।
बहुत सारी ऐप के विकल्प होंगे आप डेवलपर का नाम देखकर ऑफिशियल वेबसाइट डाउनलोड करें।
Union Budget App को Android v5.0 या उससे ऊपर से वर्जन वाले स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है।



















