
Motorola के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Frontier के रेंडर लीक हो गए हैं। इनसे मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का डिजाइन और कैमरा लेआउट के बारे में जानकारी मिलती है। सबसे पहले बात करें कैमरा की तो पिछले लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि Motorola Frontier स्मार्टफोन में Samsung का 200MP ISOCELL HP1 सेंसर दिया जा सकता है। अब टिपस्टर इवान ब्लास ने दावा किया है कि Motorola Frontier स्मार्टफोन में 194MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा। Motorola Frontier के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स पहले भी सामने आ चुके हैं।
Motorola Frontier डिजाइन (लीक)

Motorola Frontier का नया लीक हुआ रेंडर पिछले बार की तरह ही है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में नया 1/1.5-इंच का 194MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन में कर्व डिस्प्ले और पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन का बैक पैनल भी कर्व वाला है, जिसमें राउंडेड ऐज दिए जाएंगे। इस फोन में USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। फोन के बॉटम में SIM ट्रे और बॉटम स्पीकर दिए जाएंगे। Motorola Frontier स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Moto की ब्रांडिंग दी जाएगी।
Motorola Frontier स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Motorola Frontier स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ 144Hz कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जो HDR 10+ सपोर्ट करेगा। Motorola Frontier स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 plus चिपसेट दिया जाएगा, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4,500mAh की बैटरी 125W वायर्ड फास्ट चार्ज और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Motorola Frontier स्मार्टफोन में 194MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP मैक्रो दिया जाए जाएगी। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 60MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर आधारित MyUX कस्टम स्किन पर रन करेगा। Motorola Frontier स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। रूमर्स है कि मोटोरोला का यह फ़ोन जुलाई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।





















