5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन

Join Us icon

कल ही मोटोरोला ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की सीरीज़ में मोटो सी और मोटो सी प्लस को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी एक और सस्ते स्मार्टफोन को लाने की तैयारी में है। लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के दो और स्मार्टफोन मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की जानकारी सामने आई है, जिन्हें जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

विनफ्यूचर वेबसाइट ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की फोटोज़ के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। आपको बता दें कि मोटो के ये दोनों फोन कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो ई3 के ही नेक्स्ट वर्ज़न है। मोटो के ये दोनों फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होंगे तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर कार्य करेंगे। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मोटो ई सीरीज़ में भी कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर को दे सकती है। मोटो जी सीरीज़ की तरह इसमें भी होम बटन पर इसे पेश किया जा सकता है।

moto-e4

इस लीक के अनुसार मोटो ई4 को जहां 5.0-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा वहीं मोटो ई4 प्लस में 5.5-इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए मोटो ई4 में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं मोटो ई4 प्लस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इस दोनों फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

moto-e4plus

जानकारी के अनुसार मोटो ई4 में 2जीबी रैम दी जाएगी तथा मोटो ई4 प्लस 2जीबी व 3जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा। दोनों की फोन कार्ड सपोर्ट के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होंगे। पावर बैकअप के लिए मोटो ई4 में 2,800एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है तथा मोटो ई4 प्लस में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

नोकिया ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

हालांकि कंपनी की ओर से अब तक मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के लॉन्च व कीमत को लेकर कुछ बयान नहीं दिया गया है लेकिन इस लीक में अनुसार मोटो ई4 150 यूरो तथा मोटो ई4 प्लस 190 यूरो की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,600 रुपये तथा 13,500 रुपये है।