
Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिन्होंने Samsung Galaxy A13 और Samsung Galaxy A23 नाम के साथ मार्केट में एट्री ली है। ये दोनों सैमसंग फोन मिड बजट में उतारे गए हैं जो 50MP camera और 5,000mAh battery की ताकत से लैस हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए23 की फुल डिेटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें) तथा सैमसंग गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।
Samsung Galaxy A13 का प्राइस
इंडियन मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन 4 GB RAM + 64 GB storage, 4 GB RAM + 128 GB storage और 6 GB RAM + 128 GB storage के तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इन तीनों वेरिएंट का दाम क्रमश: 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,499 रुपये है। यह सैमसंग फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर Light Blu, Black, White और Orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Samsung Galaxy A13 की स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए13 को कंपनी की ओर से 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली फोन की यह स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन का डायमेंशन 165.1 x 76.4 x 8.8एमएम और वज़न 195 ग्राम है।

Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस मोबाइल फोन में सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में यह गैलेक्सी फोन 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी तथा 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग मोबाइल क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह यह सैमसंग फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A13 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।









