16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो ए77

Join Us icon

कुछ हफ्ते पहले ओपो ने भारत में एफ3 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने एक और एंडरॉयड फोन का प्रदर्शन कर दिया है। ओपो ने ए77 मॉडल लॉन्च किया है जो बेहतरीन कैमरा फीचर से लैस है। हालांकि ​फिलहाल इस फोन को ताइवान की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जहां इसे कल से प्रीआॅर्डर किया जा सकता है। हालांकि अभी ओपो ए77 ताइवान में उपलब्ध होगा लेकिन जल्द ही इसे भारत आने की उम्मीद है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओपो ए77 में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी (1920×1080) है। बड़ी स्क्रीन के साथ ही फोन में बड़ी बैटरी भी दी गई है। ए77 में आपको 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रोज गोल्ड वेरियंट आया सामने

इस फोन को मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ओपो ए77 को 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। वहीं फोन के 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट दिय गया है।
oppo-a77
दोहरा सिम आधारित इस फोन में दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। ओपो के अन्य फोन की तरह यह फोन भी सेल्फी सेंट्रिक है। फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपरचर के साथ उपलब्ध है। वहीं मुख्य कैमरा 13-मेगापिक्सल का जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश सुविध मिलेगी।

आ गया एंडरॉयड का लेटेस्ट संस्करण जानें कैसे करें फोन में इंस्टॉल

मैटल बॉडी के साथ पेश किए गए ओपो ए77 को मैटल बॉडी डिजाइन में पेश किया गया है जहां इसकी कीमत 10,999 ताइवानी डॉलर जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 23,000 रुपये है।