
टेक कंपनी एलजी ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस एलजी स्टाईलो 3 प्लस लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन फिलहाल अमेरिकी बाजार में पेश किया गया है, जो जल्द ही अन्य देशों समेत भारत भी आएगा।
नए प्लान में आइडिया दे रह है 30जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग
एलजी स्टाईलो 3 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन् की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 5.7-इंच की एचडी आईपीएस डिस्पले पर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इसे प्रीमियम स्टायलस पेन के साथ पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इसे 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ आॅटो फोकस तकनीक वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
शाओमी रेडमी 4 बनाम शाओमी रेडमी 4ए, जानें कौन है बेहतर च्वाइस
सिक्योरिटी के लिए जहां इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के लिए इसमें 4जी वोएलटीई, एनएफसी, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फीचर्स भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है।



















