
मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए शायद इससे बेहतर समय कभी न आया हो। आज न सिर्फ बेहद ही कम कीमत में 4जी हैंडसेट उपलबध हो चुके हैं बल्कि डाटा दर भी बससे निचले स्तर पर आ गया है। लगभग 7 महीने तक फ्री सर्विस प्रदान करने के बाद जहां जियो ने बेहद की कम कीमत में 4जी डाटा का ऐलान किया है। वहीं दूसरी कंपनियों ने भी अपने डाटा रेट बेहद कम कर दिए हैं। इसके बाद भी डाटा की बरसात हो रही है। हाल में डाटा का ऐसा एक आॅफर आइडिया सेल्यूलर लेकर आया है। कंपन के इस ऑफर के तहत बिना किसी डेली लिमिट के 30 जीबी 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।
जियो फाइबर को एयरटेल की टक्कर, कंपनी की डाटा लिमिट को 100 फीसदी तक बढ़ाया
आइडिया सेल्यूलर ने इस आॅफर की शुरुआत ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर की है। इसके तहत फ्लिपकार्ट स्टोर से स्मार्टफोन खरीदने वालों 30जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। ये आॅफर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध 4जी हैंडसेट के साथ दिया जाएगा। यदि आप फ्लिपकार्ट से फोन की खरीदारी करते हैं तो 30 जून तक आइडिया नेटवर्क पर 30जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट से खरीदे गए हैंडसेट पर आॅफर का लाभ लेने के लिए कंपनी ने दो तरह के आॅफर लॉन्च किए हैं। 356 रुपये के रिचार्ज पर 30 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी वहीं 191 रुपये के प्लान में 10 जीबी 4G डेटा दिया जा रहा है।
हर जियो यूजर के लिए जरूरी ये पॉंच बातें, कल से कितना बदल जाएगी जियो सर्विस
इस बारे में आईडिया का कहना है कि ये आॅफर फ्लिपकार्ट पर लेनोवो, मोटोरोला, माइक्रोमैक्स, पैनासॉनिक सहित कुछ ब्रांड के स्मार्टफोन पर दी जाएगी जिनकी कीमत 4,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के बीच होगी। खास बात यह कही जा सकती है कि यह आॅफर आइडिया के नए और पुराने दोनों तरह के उपभोक्ताओं को दी जाएगी। वहीं जहां कुछ आॅफर में नियम है कि आप एक दिन में 1जीबी डाटा का ही उपयोग कर सकते हैं वहीं इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है आप अपने डाटा लिमिट से जितना चाहें उतना डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

















