Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा, Flipkart लिस्टिंग से लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Join Us icon

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन भारत में इस हफ्ते लॉन्च होगा। कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन 15 अप्रैल को लॉन्च होगा। कंपनी ने कुछ हफ्तों पहले ही Infinix के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन शेयर करते हुए इसका इंडिया लॉन्च कंफर्म किया था। अब Flipkart पर फोन की लिस्टिंग से यह कंफर्म हो गया है कि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई हैं। अपकमिंग Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन को भारत में 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.7-इंच के FHD+ डिस्प्ले और होलोग्राफिक बैक पैनल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको फोन को डिजाइन के बारे में बता रहे हैं।

Infinix Hot 11 2022 स्पेसिफिकेशन्स (कंफर्म)

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.5 प्रतिशत, ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल फास्ट चार्जिंग को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

infinix-hot-11-2022-india-launch

इनफिनिक्स के फोन की डिजाइन के बारे में बात करें तो यह फोन होलोग्राफिक बैक पैनल डिजाइन के साथ आएगा, जिसके किनारे फ्लैट होंगे। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि फोन के बैक में मैजिक ट्रेल पैटर्न दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इनफिनिक्स का यह फोन तीन कलर – अरौरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 11 2022 smartphone will be launched in India for less than ten thousand rupees

इनफिनिक्स के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन भारत में 10,000 रुपये से कम की क़ीमत में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo 3 और Realme GT 2 भारत में जल्द करेंगे एंट्री, कंपनी ने किया कंफर्म

Infinix Hot 11 2022 smartphone will be launched in India for less than ten thousand rupees

Infinix Hot 11 2022 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

प्रीवियस लीक रिपोर्ट्स की माने तो इनफिनिक्स का यह स्मार्टफ़ोन 90Hz LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इनफिनिक्स के इस फोन में ऑक्टा कोर UniSoC T700 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 4GB की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दिया जाएगा। इनफिनिक्स के इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here