Realme GT Neo 3 और Realme GT 2 भारत में जल्द करेंगे एंट्री, कंपनी ने किया कंफर्म

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 SoC और 150W फास्ट चार्ज के साथ चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है।

Join Us icon

Realme ने भारत में Realme GT 2 Pro, Realme 9 4G, Realme Book Prime, Realme Buds Air 3 लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह अपनी चौथी एनीवर्सरी पर भारत में Realme GT 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इसके साथ ही कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि रियलमी भारत में जल्द ही Realme GT Neo 3 स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च करेगा। माधव ने अपने ट्वीट में नाम तो नहीं बताया लेकिन Neo और 150W का जिक्र किया है, जिससे हिंट मिलता है कि कंपनी भारत में Realme GT Neo 3 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

रियलमी ने पिछले महीने चीन में Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन जो 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Realme ने फिलहाल Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।

Realme GT Neo 3 स्पेसिफिकेशन्स

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 1000Hz है। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5G, डुअल 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन में इन डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और X-एक्सिस लीनियर मोटर दी गई है। यह फ़ोन GT Mode 3.0 और VC लिक्विड कूलिंग कैपेसिटी के साथ आता है।

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 SoC स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU दिया गया है। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन पर रन करता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 5,000mAh की बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है।यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर हो जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। रियलमी के इस फोन में 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here