
Samsung Galaxy M53 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy M52 का सक्सेसर है। सैमसंग के इस फोन में सेंटर पोजिशन पंच होल कटआउट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही सैमसंग लेटेस्ट फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग का यह फोन स्लिम डिजाइन और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy M53 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy M53 स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर, 108MP प्राइमरी कैमरा और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 12 OS और 32MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy M53 की कीमत
Samsung Galaxy M53 स्मार्टफोन का 6GB+128GB वेरिएंट के साथ 23,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएं 8GB + 128GB के साथ आता है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। सैमसंग का यह फोन ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy M53 स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-0 डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। सैमसंग का यह फोन MediaTek Dimensity 900 चिपसेट और Mali-G68 MP4 GPU के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन को दो वेरिएंट – 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन में 8GB तक का एक्सपेंडेबल रैम दिया गया है।
सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 12 पर आधारित OneUI 4.2 पर रन करता है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन का जल्द होगा लॉन्च, कैमरा डिटेल्स हुए लीक
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत


















