
Google का एनुअल टेक इवेंट I/O 2022 में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। गूगल के एनुअल इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट से पर्दा उठ सकता है। माना जा रहा है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी भारत में Google Pixel 6a स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। Google ने Pixel 6 सीरीज को भारत में लॉन्च नहीं किया था। संभव है कि कंपनी Pixel 6a स्मार्टफोन को अमेरिका और भारत के साथ साथ अन्य देशों में लॉन्च कर सकती है।
Pixel 6 सीरीज को कंपनी ने कुछ ही देशों में लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि कंपनी Pixel 6a सीरीज के लॉन्च को लेकर गूगल अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। अपकमिंग Pixel स्मार्टफोन को कंपनी Pixel 5a की तरह ज्यादा देशों में लॉन्च किया जा सकता है।
Pixel 6a भारत में होगा लॉन्च?
![]()
टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक, नए Google Pixel स्मार्टफोन की भारत में प्राइवेट टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। संभव है कि भारत में गूगल जल्द ही Pixel 6a स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि Google Pixel 6A स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च हो। अगर Pixel 6a स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होता है तो यह Pixel 4a के बाद भारत में लॉन्च होने वाला गूगल का पहला स्मार्टफोन होगा। गूगल ने Pixel 4a, Pixel 5 सीरीज और फ्लैगशिप Pixel 6 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया था।
Google Pixel 6a स्मार्टफोन अगर भारत में लॉन्च किया जाता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत में यह किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा। Pixel 4a स्मार्टफोन को कंपनी ने बारत में 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। गूगल के लिए इंडियन स्मार्टफोन मार्केट को डि-कोड करना काफी मुश्किल रहा है। इंडियन मार्केट में OnePlus, Samsung, Realme, Xiaomi और दूसरे ब्रांड के फोन हर सेग्मेंट में कड़ा कंपीटिशन देते हैं। यह भी पढ़ें : Nokia कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, दमदार 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Nokia N73 लॉन्च कर मार्केट में मचाएगा तहलका
Google Pixel 6a स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
Google Pixel 6a स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स गूगल में लीक हो चुके हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.2-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। Google Pixel 6a स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 12MP के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही फोन के फ्रंट कैमरा को लेकर जानकारी साफ नहीं हुई है। अपकमिंग Google Pixel स्मार्टफोन Tensor GS101 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि गूगल का यह फोन Android 13 पर रन कर सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo X80 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 4700mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत

















