
OPPO ने कुछ समय पहले ही अपनी अपकमिंग OPPO Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म किया है। OPPO Reno8 सीरीज के तहत कंपनी तीन स्मार्टफोन – OPPO Reno 8, the OPPO Reno 8 Pro, और OPPO Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करनेगी। Oppo होम मार्केट चीन में 23 मई को इन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके बाद ओप्पो की लेटेस्ट रेनो 8 सीरीज के स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले ही OPPO Reno8 सीरीज का चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। OPPO Reno 8 सीरीज के प्री-ऑर्डर पेज से ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन से पूरी तरह पर्दा उठा गया है।
OPPO Reno 8 सीरीज के चीन में प्री-ऑर्डर शुरू
Oppo ने चीन में लॉन्च से पहले ही अपकमिंग Reno 8 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन को ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट, JD और Suning जैसी रिटेल प्लेटफॉर्म पर बुक किए जा सकते हैं।
Oppo Reno 8
OPPO Reno 8 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन का डिजाइन करीब करीब एक जैसा है। सबसे पहले अगर बात करें OPPO Reno 8 स्मार्टफोन की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बॉटम बैजल में OPPO Reno 8 की ब्रांडिंग दी जाएँगी। Oppo Reno 8 फोन के दाएं ओर पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं ओर वॉल्यूम बटन मिलते हैं। OPPO Reno 8 स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफ़ोन जैक नहीं दिया गया है।
OPPO Reno8 Pro
OPPO Reno 8 Pro की बात करें तो इसका फ्रंट डिजाइन वनैला वेरिएंट जैसा ही है। हालांकि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल थोड़ा सा बड़ा है। OPPO Reno 8 Pro और OPPO Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन में बेहतर फ़ोटोग्राफ़ी एक्सपीरियंस के लिए इन-हाउस MariSilicon X चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 18 मई को भारत में धूम मचाने आ रहा Realme Narzo 50 Pro 5G, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और फ़ास्ट चार्ज का मज़ा
OPPO Reno8 Pro+
OPPO Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन की बात करें तो फोन की डिस्प्ले में काफी पतले बैजल मिलते हैं। इसके साथ ही इस फोन का कैमरा मॉड्यूल तीनों स्मार्टफोन में से सबसे बड़ा है। OPPO Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन लुक और फील के मामले में भी तीनों स्मार्टफोन में प्रीमियमल लगता है। OPPO Reno 8 Pro+ में मैटल चैसिस और ग्लास बैक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : LG ने पेश किया 360 डिग्री फोल्डेबल डिस्प्ले, पूरी तरह बदल जाएगा फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट
लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स


















