
Jio अपने सस्ते प्लान के लिए काफी मशहूर है। कंपनी के पास प्रीपेड यूजर्स के लिए कई प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध हैं जो 10 रुपये से शुरू हो जाते हैं। परंतु यूजर्स को ऐसे प्लान की तलाश होती है जिनमें उनको मंथली वैलिडिटी के साथ डाटा और कॉलिंग भी भरपूर मिलेा। अगर आप भी जियो यूजर हैं और किसी अफोर्डेबल प्रीपेड प्लान (Jio Chepeast Recharge) की तलाश में हैं तो शायद कंपनी के पासा तीन ऐसे शानदार प्लान हैं जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। इन प्लान का नाम कंपनी ने वैल्यू प्लान दिया है। जिनमें से एक प्लान मंथली वैल्यू का है जबकि दूसरा तीन महीने की वैधता रखता है और तीसरा साल भर की वैधता के साथ आता है। इस आर्टिकल में हमने जियो के इन्हीं वैल्यू प्लान की जानकारी दी है। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगा कि कौन सा प्लान बेस्ट है।
Reliance Jio के वैल्यू प्रीपेड प्लान
जियो के वैल्यू प्रीपेड प्लान में कम कीमत में डाटा के साथ ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। जिन प्लान्स के बारे में बात कर रहे हैं, उनकी कीमत 155 रुपये, 395 रुपये और 1559 रुपये है. हम आपको डीटेल में बताते हैं इनके बारे में सबकुछ। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel के भी छूटे पसीने, ये कंपनी दे रही 141 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी और 90GB डाटा

- Reliance Jio 155 Plan: यह सबसे सस्ता ‘वैल्यू’ प्लान है जो कि कंपनी की साइट पर लिस्ट है। 155 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में वैलिडिटी 28 दिनों की मिलती है। इसके अलावा रिचार्ज में कुल 300 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सर्विस फ्री दी जा रही है। साथ प्लान में 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है, जिसके खत्म होने के बाद 64 Kbps पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इसके अलावा इस प्लान में Jio Cinema, Jio TV के साथ ही कुछ Jio ऐप्स की सर्विसेज भी मिलेंगी।
- Reliance Jio 395 Plan: इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलता है। साथ ही प्लान में टोटल 1000 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी और 6GB इंटरनेट डाटा मिलता है। वहीं, प्लान कुछ Jio ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ भी आता है।
- Reliance Jio 1559 Plan: लंबी वैधता के साथ आने वाला यह रिलायंस जियो का यह वैल्यू प्लान है। इस रिचार्ज में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा कुल 3600 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं, इस प्लान में कुल 24GB डाटा का लाभ यूजर्स को मिलेगा। कंपनी के दूसरे प्लान की तरह ही इसमें Jio ऐप्स का ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।





















