
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के सस्ते प्लान से परेशान प्राइवेट कंपनियों की टेंशन अब MTNL ने भी बढ़ानी शुरू कर दी है। दरअसल, MTNL भी अपने मोबाइल नेटवर्क यूजर्स के लिए कम कीमत (Cheapest Recharge Plan) में शानदार प्लान की पेशकश कर रही है। कंपनी की साइट पर ऐसे कई प्लान मौजूद हैं, जिनमें मिलने वाले लाभ को देखकर Jio, Airtel और Vodafone को पसीने तक छूट जाएंगे। एमटीएनएल सबसे कम कीमत में 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है। जी हां, सिर्फ 141 रुपये में आप पूरे 365 दिनों की वैधता प्राप्त कर सकते हैं। आइए आगे आपको इस धांसू प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की पूरी जानकारी देते हैं।
MTNL Rs 141 Plan
अगर बात करें 141 रुपये वाले MTNL के प्लान की तो यह एक प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों तक की वैधता मिलती है। वहीं, इस प्लान के साथ यूजर्स को कंपनी की तरफ से 90 दिनों तक हर दिन 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इस हिसाब से यूजर्स को प्लान में 90GB कुल डाटा मिलेगा। इसके अलावा कॉल्स की बात करें तो कंपनी अपने इस प्लान के साथ दिल्ली और मुंबई में 90 दिनों के लिए एमटीएनएल नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और 90 दिनों के लिए अन्य नेटवर्क पर फ्री 200 मिनट्स की कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि 90 दिन फ्री मिनट्स मिलने के बाद ग्राहकों को 0.02 पैसे प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। रीचार्ज से पहले आप इस प्लान से जुड़ी अन्य कोई भी अगर जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
लेटेस्ट वीडियो
टेलीकॉम जगत में जहां सभी प्राइवेट कंपनियों का विस्तार हो रहा है, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनियां महानगर टेलीफोन टेलीफोन निगम लिमिटेड (Mahanagar Telephone Nigam Limited) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पर कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। इसी को देखते हुए घाटे में चल रहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनियों एमटीएनएल और बीएसएनएल के रिवाइवल प्लान के मसौदे को अपनी मंजूरी दे दी थी। हालांकि, सरकार पहले इन दोनों कंपनियों का आपस में विलय का प्लान था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।






















