44MP सेल्फी कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस वाला Vivo Y75 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Y75 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ 44MP AF सेल्फी कैमरा और 50 MP Super Night कैमरा के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

Vivo ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y75 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। इससे पहले वीवो ने भारत में Vivo Y75 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Vivo Y75 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ 44MP AF सेल्फी कैमरा और 50 MP Super Night कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Vivo Y75 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।

Vivo Y75 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.44-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • MediaTek Helio G96 प्रोसेसर
  • 44MP AF सेल्फी कैमरा
  • 50 MP Super Night प्राइमरी कैमरा
  • 4050mAh बैटरी 44W फास्ट चार्ज

vivo Y75 स्मार्टफोन को शानदार डिजाइन, पावर और परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन 6.44-इंच के FHD + (2400 × 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। vivo Y75 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह 4G चिपसेट है, जो हाई परफॉर्में और स्मूथ गेमप्ले ऑफर करता है।वीवो का यह फोन Funtouch OS 12 और वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

vivo-y75-price

vivo Y75 स्मार्टफोन में 4050mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है। वीवो का कहना है कि यह स्मार्टफोन मात्र 30 मिनट में 65 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। vivo Y75 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP सुपर मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है।

वीवो के इस फोन में 44MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो के इस फोन में कई शानदार कैमरा फीचर्स जैसे AI Face ब्यूटी एल्गोरिद्म, स्टीडिफेस सेल्फी वीडियो, वीडियो फेस ब्यूटी, पिक्चर इन पिक्चर डुअल व्यू मोड के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च

Vivo Y75 की कीमत

Vivo Y75 स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वीवो के इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन को 20,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वीवो के इस फोन को फ्लिपकार्ट और वीवो के स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo Y75 स्मार्टफोन की सेल 20 मई से शुरू हो गई है। वीवो के इस फोन को दो कलर ऑप्शन – मूनलाइट शेडो और डांसिंग वेव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here