
OPPO A57 स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले हफ्ते थाइलेंड में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। 91mobiles ने ओप्पो के इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले इसकी कीमत शेयर की है। OPPO A57 स्मार्टफोन के इंडिया प्राइसिंग सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको OPPO A57 स्मार्टफोन की इंडिया प्राइसिंग, स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल OPPO A57 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
OPPO A57 price in India
OPPO A57 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह भारत में 13,500 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि बैंक ऑफर्स के साथ भारत में ओप्पो के इस स्मार्टफोन को और भी कम क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
OPPO A57 स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A57 स्मार्टफोन में 6.57-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 720×1,612 पिक्सल है। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया दिया गया है। OPPO A57 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 8GB रैम (वर्चुअल रैम के साथ) और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 कस्टम स्किन पर रन करता है।
OPPO A57 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में अल्ट्रा लीनियर डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो OPPO A57 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : मात्र 12,500 रुपये की कीमत में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ आया OPPO A57, जानें पूरी डिटेल









