8000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 3 कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Join Us icon

Infinix ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स का यह फोन भारत में Infinix Smart 6 Plus के नाम से पेश किया गया है। यह कंपनी के Smart 6 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। इस सीरीज को साल की शुरुआत में कंपनी ने पेश किया था। Smart 6 Plus स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह फोन सिंगल वेरिएंट में 8000 रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। लेटेस्ट Smart 6 Plus स्मार्टफोन को पॉलीकार्बोनेट बैक से बना हुआ है। इस फोन में लंबी डिस्प्ले दिया और फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है यहां हम आपको Infinix Smart 6 Plus की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Infinix Smart 6 Plus स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Smart 6 Plus स्मार्टफोन में 6.82-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन HD+ 1600 x 720 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन में 5MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Infinix Smart 6 Plus

Infinix Smart 6 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का 8MP प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी दिया गया है। इनफिनिक्स Smart 6 Plus स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन AI Face अनलॉक भी दिया गया है।

इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इनफिनिक्स के इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 3GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन Android 12 (Go Edition) पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ Vivo V25 करेगा एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च

Infinix Smart 6 Plus

Infinix Smart 6 Plus की कीमत

Infinix ने सिंगल स्टोरेज वेरिएंट Smart 6 Plus को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 3GB की रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह फोन 7,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन की पहली सेल 3 अगस्त को आयोजित होगी। इनफिनिक्स का यह फोन ब्लैक और सी ब्लू कलर में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here