
Amazon India पर जब शॉपिंग की बात होती है जो मोबाइल फोन, टेलीविज़न तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स व घरेलू आइटम्स ही याद आते हैं। लेकिन अब इस ई-कॉमर्स साइट ने भारत में बैटरी वाली स्कूटी यानी e-Scooter Electric Vehicle भी बेचने शुरू कर दिए हैं। सिर्फ 6,041 रुपये महीना देकर ही अमेज़न इंडिया से बैटरी स्कूटर खरीदा जा सकता है और इसकी शुरूआत कंपनी ने Okaya Electric Scooter से की है।
Okaya ClassIQ Electric Scooter, Okaya Faast F4 Electric Scooter और Okaya FREEDUM Electric Scooter अब शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी बिकने शुरू हो गए हैं। ओकाया इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए किसी शोरूम के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, इन्हें ऑनलाईन तरीके से ही अमेज़न पर खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट का दावा है कि वह 15 दिनों के अंदर अंदर ई स्कूटर को ग्राहक के घर पर डिलीवर कर देगी।
Battery Scooty Offers
सबसे पहले ओकाया ई-स्कूटर्स पर मिलने वाले ऑफर्स की ही बात करें तो अमेज़न से इन बैटरी स्कूटर को सिर्फ 6,041 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। ये नो कॉस्ट ईएमआई होगी, जिसमें कोई भी इंटरेस्ट का एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा। वहीं अगर फुल पेमेंट की जाती है तो 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

खरीदारी के दौरान Amazon Pay ICICI Credit Card का यूज़ करने पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। इन सबके अलावा अमेज़न इंडिया Okaya Electric Scooter की सेल पर बैंक ऑफर भी चलाने जा रही है जिनकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बैक ऑफर्स डिटेल्स को भी जल्द ही यहां बताया जाएगा।
How to Buy Electric Scooter / ओकाया ई-स्कूटर अमेज़न से कैसे खरीदें
1) अमेजन पर अपना फेवरेट इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल चुनें
2) अपनी सहुलियत अनुसार यहां बुक नाउ (Book Now) या फिर फुल पेमेंट (Full Payment) का ऑप्शन चुन लें

3) बुक नाउ में 10,000 रुपये की पेमेंट मांगी जाएगी, जिसमें 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
4) टेस्ट राईड बुक करने के 24 घंटों के भीतर ऑथराइज़्ड डीलर (Authorized dealer) आपसे संपर्क साधेगा।
5) पेमेंट प्लान के हिसाब से डीलर को पैसे देनें होंगे तथा आपने डॉक्यूमेंट सबमिट कराने होंगे।

6) डॉक्यूमेंट्स शामिल कराते ही आपका Order Shipped हो जाएगा। याद रहे इस स्टेप के बाद यह ऑर्डर कैंसिल नहीं हो सकता है।
7) RTO, Insurance इत्यादि के लिए ग्राहक की केवाईसी की जाएगी
8) अब अपने नए ई-स्कूटर की डिलीवरी के लिए अपॉइंटमेंट लें।

9) अपनी सुविधानुसार पिक अप या होम डिलीवरी का ऑप्शन चुन सकते हैं।
10) तय तारीख पर आपका Okaya Electric Scooter आपके घर पर पहुंच जाएगा।
अमेज़न से बैटरी वाली स्कूटी खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)





















