BGMI M16 रोयाल पास : BGMI पर जल्द आएगा नया सीजन C3S9, यहां देखें रिवार्ड्स

PUBG Mobile और BGMI दोनों ही गेम के लिए C3S9 सीरीज को लाइव करेगा।

Join Us icon

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लेटेस्ट बीटा वर्जन अपडेट से नए सीज़न C3S9 के बारे में जानकारी मिलती है। यह नया सीज़न PUBG Mobile और इसके इंडियन वेरिएंट BGMI दोनों में उपलब्ध होगा। पॉपुलर कटेंट क्रिएटर Classified YT ने अपने लेटेस्ट वीडियो में इसे लेकर जानकारी दी है। इस नई जानकारी ने बीजीएमआई की वापसी को लेकर इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी में आशा की नई किरण जगा दी है। इसके साथ ही नए सीज़न के अपकमिंग टीयर रिवार्ड्स को लेकर भी जानकारी शेयर की गई है। यहां हम आपको BGMI को लेकर सामने आए लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

BGMI पर बैन लगने के बाद गेम डेवलपर्स ने नया सीज़न C3S8 बिना किसी रिवार्ड्स के पेश कर दिया था। इसे लेकर क्राफ्टन को भी बयान जारी करना पड़ा था। अब पॉपुलर क्रिएटर Classified YT ने अपने लेटेस्ट वीडियो BGMI के अपकमिंग सीजन और रिवार्ड्स को लेकर जानकारी दी है। Classified YT ने इस वीडियो में टीयर रिवार्ड्स के साथ साथ रोयाल पास (RP) को लेकर भी जानकारी शेयर की है।

BGMI M16 रोयाल पास

Classified YT ने अपने वीडियो अलग टीयर्स के लिए अलग अलग रिवार्ड्स के बारे में जानकारी दी है। यहां हम आपको हर टीयर के लिए मिलने वाले रिवार्ड्स की जानकारी शेयर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : BGMI 2.2 Update : क्या Battlegrounds Mobile India 2.2 अपडेट के सभी डाउनलोड लिंक फेक हैं, जानें सच

BGMI न्यू सीजन टीयर रिवार्ड्स

ग्लास स्किन – सिल्वर टीयर रिवार्ड
फ़ीमेल आउटफ़िट – गोल्ड टीयर रिवार्ड
पैरासूट स्किन – प्लैटिनियम टीचर रिवार्ड
M24 गन स्किन – डायमंड टीचर रिवार्ड

PUBG Mobile vs BattleGrounds Mobile India

यह भी पढ़ें : BGMI 2.2 Update Download Apk : BGMI का लेटेस्ट वर्जन ऐप डाउनलोड करें, यहां जानें सब कुछ

BGMI C3S9 सीजन

लेटेस्ट बीटा वर्जन अपडेट से पता चलता है कि क्राफ्टन PUBG Mobile और BGMI दोनों ही गेम के लिए C3S9 सीरीज को लाइव करेगा। इसके साथ ही यूजर्स BGMI को रैंक अप करने के साथ साथ आइटम भी कलेक्ट कर सकते हैं। हालांकि M16 Royale Pass उपलब्ध होंगे या नहीं इसे लेकर जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here