BGMI गेम का Google Play Store डाउनलोड लिंक हुआ उपलब्ध, कुछ यूजर्स ने किया रिपोर्ट

Join Us icon
BGMI India Return
Highlights

  • BGMI को Google Play Store के लिंक से किया जा सकता है डाउनलोड
  • यह गेम फिलहाल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में नहीं है लिस्ट
  • Krafton ने पिछले हफ्ते ही किया था BGMI के इंडिया रिलॉन्च का ऐलान

Battlegrounds Mobile India (BGMI) के निर्माता क्राफटन ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी थी कि जल्द ही यह लोकप्रिय गेम भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।  भारत सरकार आखिरकार BGMI से बैन हटाने के लिए मान गई है। गेम को जल्द ही रिलॉन्च किया जाएगा। वहीं आज सुबह ही इंटरनेट पर यह खबर चलने लगी कि BGMI भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। खबर मिलने के बाद हमने भी इस सत्यता की जांच की और पाया कि यह गेम वास्तव में डाउनलोड हो रहा था। परंतु कुछ ही समय में कंपनी ने डाउनलोड लिंक को हटा लिया और मीडिया में एक बयान जारी किया।

डाउनलोड लिंक पर क्राफ्टन का बयान

KRAFTON ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, “फिलहाल, BGMI के क्लोज्ड टेस्ट ट्रैक को अपडेट किया गया है। ऐसे यूजर्स ने पब्लिक टेस्ट ऑप्शन को चुना था उन्हें नोटिफिकेशन मिला था, जिसमें गेम डाउनलोड के लिए यह लिंक गूगल प्ले स्टोर पर लेकर जाता है। हालांकि यह लिंक अब काम नहीं करेगा। इसके साथ ही जिन यूजर्स ने गेम को डाउनलोड किया है वे इसे खेल नहीं पाएंगे क्योंकि गेम का सर्वर बंद है। हालांकि यह लिंक कुछ ऐसे यूजर्स को भी मिला है जिन्होंने पब्लिक टेस्ट ऑप्शन को नहीं चुना था। यह टेक्नीकल इरर की वजह से हुआ था।”

Google Play Store में लिस्ट से पहले यहां आया डाउनलोड लिंक

  • एंड्रयड यूजर्स बीजीएमआई गेम को इस लिंक पर क्लिक कर अपने फोन में डाउनलोड कर सकते थे। [अपडेट : क्राफ्टन ने बीजीएमआई का यह लिंक अब हटा दिया है।]
  • क्राफ्टन का यह गेम फिलहाल Play Store या App Store पर लिस्ट नहीं है। अगर आप गेम को प्ले स्टोर पर सर्च करेंगे तो यह आपको नहीं दिखाई देगा। ऊपर दिए लिंक पर कुछ समय के तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध था लेकिन अब नहीं।
  • हालांकि इस गेम को यूजर्स उस वक्त डाउनलोड तो कर सकते थे लेकिन सर्वर लाइव नहीं होने के कारण गेम को खेला नहीं जा सकता था।

पिछले साल बैन हुआ था BGMI

पिछले साल भारत सरकार ने BGMI गेम को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। क्राफ्टन को एक बार फिर से गेम को कुछ रीस्ट्रिक्शन के साथ रिलॉन्च करने की ऑफिशियल मंजूरी मिली है। फिलहाल सरकार ने तीन महीने के लिए प्रतिबंध हटाया है। इन तीन महीने के दौरान सरकार गेम के चलते यूजर्स को होने वाले नुकसान, एडिक्शन और दूसरे मुद्दों पर नजर रखेगी, जिसके लिए पूर्व में BGMI गेम पर आरोप लगते आए हैं।

भारत में BGMI की वापसी

BGMI को लेकर कहा जा रहा है कि यह गेम कई सारे बदलाव और एडजेस्टमेंट के साथ भारत में वापसी करेगा। फिलहाल यूजर्स गेम को दिन में कुछ ही घंटे खेल पाएंगे। इसके साथ ही गेम में खून का रंग लाल से बदल कर हरा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वॉलेंट ग्राफिक्स को कम किया जाएगा। क्राफ्टन ने फिलहाल BGMI गेम के ऑफिशियल रिलॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। गेम का डाउनलोड लिंक सामने आने के बाद उम्मीद है कि यह जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here