Battlegrounds Mobile India जल्द हट सकता है बैन, ऐसे किया जा सकता है गेम डाउनलोड

BGMI को भारत सरकार ने देश और नागरिकों की डेटा प्राइवेसी के चलते जुलाई 2022 में बैन कर दिया था।

Join Us icon

लेटेस्ट BGMI APK फाइल डाउनलोड करें। पॉपुलर बैटल रोयाल गेम BGMI से जल्द ही बैन हट सकता है। भारत सरकार ने देश और नागरिकों की डेटा सिक्योरिटी के चलते जुलाई 2022 में BGMI पर बैन लगा दिया था। तब से यह गेम Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद नहीं है। हालांकि प्लेयर्स इस गेम को अपने फोन में थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको लेटेस्ट BGMI Apk फाइल को डाउनलोड करने, उसे इंस्टॉल करने के सबसे आसान तरीके के बारे में आपको बता रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको Battlegrounds Mobile India से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी भी अपडेट करेंगे।

BGMI से जल्द हट सकता है बैन

BGMI से जल्द बैन हट सकता है। बीते दिनों क्राफ्टन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज को अपडेट किया है। इसके साथ ही एक नया यूट्यूब चैनल भी बनाया गया है। इसमें BGMI प्लेयर्स के लिए आर्टिकल अपडेट किए गए हैं। ऐसे में कई सारी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही BGMI से बैन हटाया जा सकता है।

Battlegrounds Mobile India कैसे करें डाउनलोड

यहां हम आपको बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की लेटेस्ट एंड्रॉयड APK फाइल को डाउनलोड करने के बारे में आपको एक-एक स्टेप बता रहे हैं।

BGMI banned in India removed from Google Play Store and App Store

स्टेप 1 : BGMI गेम की लेटेस्ट APK फाइल को थर्ड पार्टी वेबसाइट Apkpure से डाउनलोड किया जा सकता है। इस वेबसाइट को ओपन करने के लिए यहां क्लिक करें।

स्टेप 2 : ऊपर दिए लिंक से आप BGMI की लेटेस्ट APK फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको ‘See Available Downloads’ ऑप्शन दिखाई देगा। इस क्लिक कर आप फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 3 : BGMI Apk फाइल डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें और इसंटॉल कर लें। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन अनोन सोर्स को इनेबल करना होगा।

नोट : थर्ड पार्टी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करना आपके और आपको डिवाइस के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हम आपको यह सलाह देंगे कि आपको थर्ड पार्टी सोर्स से ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। यह आर्टिकल केवल सूचना देने के लिए लिखा गया है। भारत सरकार ने इस गे को भारत में बैन किया है। ऐसे में इसे डाउनलोड न करें तो बेहतर होगा। हमेशा ऐप Google Play Store या ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।

क्या BGMI एक चाइनीज ऐप है?

BGMI को क्राफ्टन ने डेवलप और पब्लिश करती है, जो दक्षिण कोरिया की कंपनी है। क्राफ्टन में चाइनीज टेक और गेमिंग कंपनी Tencent की 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शुरुआत में भारत में Tencent ही PUBG Mobile का पब्लिशर था। PUBG Mobile पर बैन के बाद से क्राफ्टन ने भारत में BGMI को लॉन्च किया और पब्लिकेशन भी खुद किया था, जो कि एक बार फिर से बैन कर दिया गया है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here