
पिछले माह मोटोरोला ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि ये फोन जल्द ही भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कुछ दिन पहले कंपनी ने इसे लेकर ट्विट भी किया था। हालांकि उसमें लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह ही मोटो इन फोंस को भारत में लॉन्च कर सकता है।
मोटो के इन फोंस को भारत में लॉन्च होने से पहले ही कीमत को उजागर कर दिया गया है। मुंबई के प्रमुख रिटेलर मनीष खत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से फोन के कीमत की जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया है कि मोटो ई4 भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च होगा। हालांकि मोटो ई4 प्लस के कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
#Motorola #MOTOE4 Unboxing & Impressions | 2GB/16GB | Fingerscanner | Rs.8999/- (MRP)
YouTube link – https://t.co/RbnKHJYA5b pic.twitter.com/n87DZQY38I— Manish Khatri (@iManishKhatri) July 2, 2017
8-मेगापिक्सल कैमरा और 16जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मीज़ु का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन
पहले जहां मोटो के फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन होते थे। वहीं पिछले कुछ माह में कंपनी ने आॅफलाइन स्टोर पर भी काफी ध्यान दिया है और मोटो ज़ेड 2 प्लस के अलावा मोटो सी भी आॅफलाइन स्टोर में उपलब्ध हुआ था। वहीं मोटो ई4 भी आॅफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। हालांकि मोटो ई4 प्लस को लेकर अभी बहुत कुछ साफ नहीं है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, एस8 से सस्ता होगा यह फोन
जहां तक मोटो ई4 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो मोटो ई4 मैटल फिनिश के साथ पेश गया गया है। यह फोन 427 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि कुछ बाजारों में मोटो ई4 को स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5-इंच का एचडी डिसप्ले है और इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
मोटो ई4 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है और दोनों कैमरे के साथ फ्लैश मिलेगा। दोहरा सिम और 4जी वोएलटीई से लैस इस फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है।



















