शाओमी मी मैक्स 2 इस महीने भारत में होगा लॉन्च, आॅफलाइन में भी मिलेगा यह फोन

Join Us icon

मई में शाओेमी ने मी मैक्स 2 को चीन में लॉन्च किया था। उसी वक्त से ये कयास लगाए जा रहे थे कि यह फोन जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन 91मोबाइल्स को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मी मैक्स 2 को भारत में इसी महीने लान्च किया जा सकता है।

हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कंपनी ने 26 जुलाई को इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि हो सकता है कि लॉन्च डेट में थोड़ा बदलाव हो लेकिन अब तक 26 जुलाई तय माना जा रहा है। शाओमी से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि कंपनी इस महीने दो बड़े डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, एस8 से सस्ता होगा यह फोन

वहीं खास बात यह कही जा रही है कि शुरुआत में ये डिवाइस भले ही आॅनलाइन एक्सक्लूसिव होंगे लेकिन कुछ ही दिनों में इन्हें आॅफलाइन स्टोर पर मुहैया कराया जाएगा। जैसा कि मालूम है आॅनलाइन और आॅफलाइन स्टोर में कीमत का थोड़ा फर्क होता है। इस फोन के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

8,999 रुपये में लॉन्च होगा मोटो ई4 प्लस, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ

फिलहाल कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कंपनी पिछले साल के कीमत को ही दोहराए। पिछले साले मी मैक्स को भारत में 15,000 रुपये और 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया गया था और इस साल चीन में लॉन्च मी मैक्स 2 की कीमत भी यही है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे बड़ी स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। शाओमी मी मैक्स में 4,850 एमएएच की बैटरी थी और वह फोन 7.5एमएम मोटा था जबकि मी मैक्स 2 में कंपनी ने 5,300 एमएएच की बैटरी दी है और यह 7.6 एमएम मोटा है।

फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है। शाओमी मी मैक्स 2 64जीबी व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ चीन में उपलब्ध है और भारत में भी दोनों मॉडल उपलब्ध होने की उम्मीद है।

मी मैक्स 2 में 12-मेगापिक्सल कैमरा 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित है और इमसें भी आईआर ब्लास्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे आॅप्शन भी मिलेंगे।