
Electric Scooter जिन्हें Battery Scooty भी कहा जाता है, इनकी डिमांड भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच बिजली से चार्ज होकर चलने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन यानी Electric Two-Wheeler में लोग रूचि दिखा रहे हैं तथा इन्हें खरीद भी रहे हैं। भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में आज iVOOMi Energy ने अपना एक और नया प्रोडक्ट जोड़ दिया है। कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर iVOOMi S1 लॉन्च किया है जिसका प्राइस सिर्फ 69,999 रुपये है तथा यह सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।
iVOOMi S1 Electric Scooter Price
आईवूमी एनर्जी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। आईवूमी एस1 के इन तीन मॉडल्स का नाम iVOOMi S1 80, iVOOMi S1 200 और iVOOMi S1 240 है। अगर कीमत की बात करें तो आईवूमी एस1 80 का प्राइस सिर्फ 69,999 है। वहीं आईवूमी एस1 200 को 85,000 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉप मॉडल आईवूमी एस1 240 1,21,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसे Peacock Blue, Night Maroon और Dusky Black कलर में खरीदा जा सकता है।

iVOOMi S1 Electric Scooter की रेंज
iVOOMi S1 80, iVOOMi S1 200 और iVOOMi S1 240 के नाम से ही पता चलता है कि इस स्कूटर का बेस मॉडल 80 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। यानी एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लगातार 80 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। इसी तरह एस1 200 मॉडल में सिंगल चार्ज में दो सौ किलोमीटर की रेंज मिलती है। वहीं कंपनी द्वारा लाया गया सबसे लेटेस्ट आईवूमी एस1 240 मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 240 किलोमीटर तक नॉनस्टॉप दौड़ सकता है।

iVOOMi S1 Electric Scooter के फीचर्स
इस टू-व्हीलर के फीचर्स की बात करें तो iVOOMi S1 240 में 4.2kWh की दो बैटरियां दी गई है तथा यह स्कूटर 2.5kW बैटरी पैक से लैस किया गया है। वहीं iVOOMi S1 80 स्कूटर मॉडल में 1.5kWh battery pack दिया गया है तथा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.5kW hub-mounted motor से लैस है। यह आईवूमी एनर्जी स्कूटर 55kmph की टॉप स्पीड देता है तथा इसमें Eco, Rider और Sport तीन राईडिंग मोड दिए गए हैं।





















