
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस इंडिया ने भारतीय टेलीकॉम आॅपरेटर रिलायंस जियो के साथ साझेदारी करते हुए अपने ग्राहकों के लिए आर्कषक डील पेश की है। कंपनी द्वारा असूस के स्मार्टफोन्स पर रिलायंस जियो की सिम यूज़ करने वाले ग्राहकों को 100जीबी तक अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जा रहा है।
डुअल रियर कैमरे वाला मोटो जी5एस प्लस आया सामने
असूस इंडिया ‘एडिशनल डाटा आॅफर’ की शुरूआत की गई है। यह आॅफर जियो के प्राइम मेंबर्स के लिए पेश किया गया है। इसके अंतगर्त जियो का 309 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को हर महीना 10जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा। असूस का यह आॅफर 31 मार्च 2018 तक वैध है। इस दौरान कोई भी असूस स्मार्टफोन धारक अपने जियों नंबर पर अधिकतर 10 बार रिचार्ज करा सकता है।

असूस की ओर से ज़ेनफोन ज़ूम, ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा, ज़ेनफोन 3 5.2, ज़ेनफोन 3 5.5 स्मार्टफोन यूजर्स को हर रिचार्ज पर 10जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जा रहा है। इसी तरह ज़ेनफोन 2, ज़ेनफोन 2 लेज़र, ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5, ज़ेनफोन 3एस मैक्स, ज़ेनफोन 3 लेज़र, ज़ेनफोन 3 मैक्स 5.2 और ज़ेनफोन 3 5.5 स्मार्टफोन पर हर रिचार्ज पर 5जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा मिल रहा है।
सनसनी: इस वेबसाइट से हो रही है जियो यूजर्स की जानकारी लीक
इस आॅफर के तहत ज़ेनफोन सेल्फी, ज़ेनफोन मैक्स, ज़ेनफोन लाईव, ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई, ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई और ज़ेनफोन गो 5.5 एलटीई स्मार्टफोन पर हर रिचार्ज पर 3जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा प्राप्त हो रहा है। गौरतलब है कि इस आॅफर का लाभ सिर्फ वही असूस स्मार्टफोन यूजर उठा सकते हैं जिन्होने 16जून के बाद असूस का स्मार्टफोन लिया हो और जियो की सिम उसमें एक्टिवेट की हो।


















