
यदि कोई वेबसाइट आपसे कुछ पैसे लेकर बिना कूपन कोड और 4जी फोन के भी जियो सिम देने का लालच दे रहा है तो आप सावधान हो जाएं। ये वेबसाइट आपको घर बैठे सिम देने का दावा कर रहे हैं। यदि आपको भी कुछ ऐसा आॅफर मिले तो इसके चक्कर में न पड़ें। क्योंकि यह स्कैम है। यह निजी डाटा चोरी कर आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जियो सिम को लेकर पहले भी ब्लैक मार्केटिंग की खबरें आई हैं लेकिन हाल में एक नया स्कैम पता चला है।
यह जानकारी मैं नहीं बल्कि भारत की एक बड़ी रिसर्च फर्म ने दी है। आईटी एंड सॉफ्टवेयर डेवलपर्स कंपनी ईस्कैन ने अगाह किया है कि aonebiz.in नाम की एक वेबसाइट है जहां पर जियो सिम को 199 रुपये में देने का दावा किया जा रहा है। परंतु यह पूरी तरह से धोखा है। इसके माध्यम ये एक स्कैम चलाया जा रहा है। जैसा कि मालूम है किसी भी चीज की खरीदारी के लिए आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और डेबिट या क्रेडिट की जानकारी देनी होती है। इसमें भी कुछ ऐसा ही है। आपसे सारी जानकारियां ले ली जाती हैं।
31 दिसंबर नहीं, मार्च 2017 तक मुफ्त हो सकती है रिलायंस जियो की सभी सेवाएं
परंतु आपको मालूम हो कि वह वेबसाइट जियो सिम डिस्ट्रीब्यूशन के लिए आधिकृत नहीं है। बलिक जियो ने आॅनलाइन सेल के लिए फिलहाल कोई भी अधिकृत विक्रेता नियुक्त नहीं किया है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आपकी डाटा का गलत तरीके से उपयोग किया जा सकता है। इस बारे में ईस्कैन ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि जियो सिम के नाम पर aonebiz.in आपकी निजी डाटा चोरी कर सकता है और आपको आर्थिक रूप से नुकसान भी पहुंचा सकता है।
वहीं कंपनी ने आगे जानकारी दी कि इस बारे में जब रिसर्च किया गया तो पता चला कि यह वेब एड्रेस गोडैडी डॉट कॉम से रजिस्टर किया गया है। इसके साथ ही भी जानकारी मिली इसे फरीदाबाद हरियाणा से चलाया जा रहा है। वहीं जब इस बारे में लोगों को सूचनाएं मिलीं तो वेबसाइट को डाउन कर दिया गया। ईस्कैम टीम ने इसे लेकर सरकार और रिलायंस जियो को अवगत करा दिया है। हमने भी जब जांचा तो यह वेबसाइट डाउन था।
जानें कैसे हो रहा है जियो सिम का गोरखधंधा, ब्लैक मार्केटिंग के पीछे का सच
भारत में जियो सिम लॉन्च किए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन अब भी इस सिम के लिए उपभोक्ताओं में उतना ही क्रेज देखा जा सकता है। हालांकि स्टोर पर सिम के लिए भीड़ काफी कम हो गई है लेकिन अब भी काफी लोग इसे पाने की चाह रखते हैं। आधार कार्ड के माध्यम से एक्टिवेशन प्रक्रिया और 4जी कूपन कोड की वजह से बहुत से लोग अब तक जियो सिम नहीं ले पाए हैं। वहीं हाल में खबर आई थी कि कंपनी अब अपने वेबसाइट से भी मुफ्त में सिम सेल करेगी। ऐसे में स्कैमर ने इसे अपना माध्यम बनाया है।
पंरतु आपको मालूम हो कि फिलहाल जियो सिम पूरी तरह से मुफ्त है और इस पर किसी भी तरह का कोई शुल्क लेना अवैधानिक है। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि जियो सिम के लिए किसी भी लालच में न पड़ें और जियो के आॅथराइट स्टोर से ही सिम खरीदें।


















