
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि एलजी क्यू सीरीज में अपने फोन लॉन्च कर सकता है और कंपनी ने आज इन फोंस से पर्दा उठा दिया है। हालांकि यह खबर नहीं थी कि कंपनी एक साथ तीन फोन लॉन्च करने वाला है। एलजी ने क्यू6ए, क्यू6 और क्यू6प्लस मॉडल को उतारा है। खास बात यह कही जा सकती है कि एलजी के ये फोन मध्यरेंज में उपलब्ध होंगे जो फूलवीजन डिसप्ले से लैस हैं।
फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो एलजी क्यू6 में आपको 5.5-इंच की फुलवीज स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने एफएचडी+ स्क्रीन का उपयोग किया है जो 2160×1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। जहां डिजाइन की बात है तो यह बिल्कुल एलजी जी6 के समान दिखाई देता है।
एक्सक्लूसिव: आॅफलाइन में दस्तक देने के साथ ही शुरू हुई सैमसंग-शाओमी की जंग
एजली क्यू6 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस चिपसेट का प्रयोग मुख्य रूप से मध्य रेंज के फोन के लिए किया जाता है। फोन में आपको 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा जो एक्स9 एलटीई मोडम के साथ उपलब्ध है।
असूस फोन पर जियो दे रहा है 100जीबी 4जी डाटा, जानें कैसे पाएं यह प्लान
तीनों मॉडल में मुख्य रूप से स्टोरेज का फर्क है। एलजी क्यू6ए में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। वहीं एजली क्यू6 में आपको 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरे मिलेगी जबकि एलजी क्यू6प्लस में आपको 4ंजीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

फोटोग्राफी के लिए एलजी के इन फोंस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी और वाईफाई के साथ ब्लूटूथ 4.1 मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ यह फोन आपको प्रीमियम क्वालिटी का भी अहसास कराएगा। इसकी बॉडी 7000 सीरीज एल्यूमिनियम से बनी है। इस फोन में फेशियल रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि अगस्त माह तक यह फोन एशिया के विभिन्न देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















