4जीबी रैम और 64जीबी ​मैमोरी वाला मीज़ु प्रो 7 जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन कंपनी मीज़ु को लेकर कुछ समय से लीक आ रहे थे कि कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजु प्रो 7 पर काम कर रही है और यह फोन कंपनी का डुअल कैमरे से लैस स्मार्टफोन होगा। वहीं तमाम लीक व अफवाहों के बीच स्वयं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने मीज़ु प्रो 7 के लॉन्च को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया कम कीमत वाला ‘एक्वा सेल्फी’

मीज़ु के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये मीज़ु प्रो 7 का एक टीज़र शेयर किया गया है तथा साथ ही लिखा गया है ‘कमिंग सून’। इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है और हो सकता है कि जुलाई माह में ही मीज़ु प्रो 7 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया जाए।

इस फोन को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 5.7-इंच की डुअल ऐज़ कर्व्ड स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इस फोन को 3जीबी या 4जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा तथा यह स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोन में 32जीबी या 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है।

कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास

मीज़ु प्रो 7 के बैक पैनल पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर सोनी आईएमएक्स362 सेंसर दिये जा सकता हैं जिनमें से एक 12-मेगापिक्सल का होगा। बहरहाल जब तक कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी जाती तब तक फोन की स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता नहीं कहा जा सकता।