
भारत में Coronaviru लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आकंड़ों के मुताबिक देश में Covid-19 संक्रमित मरीजों का की संख्या 31,000 के पार पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना के खतरे को देखते हुए इस महीन सरकार ने Aarogya setu App को लॉन्च किया था। यह खास ऐप कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। वहीं, हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया था। वहीं, अब एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार सभी नए स्मार्टफोन के में आरोग्य सेतु ऐप प्री-इंस्टॉल होकर आएगा।
सरकारी सूत्रों ने एक न्यूज वेबासइट को बताया कि सभी नए स्मार्टफोन के लिए आरोग्य सेतु पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, भारत सरकार लॉकडाउन के पोस्ट लिफ्टिंग के बाद कंपनियों को आदेश देगी कि सभी नए स्मार्टफोन्स में इस ऐप को पहले से इंस्टॉल कर सेल करे। वहीं, इस बात को भी सुनिश्चित किया जाएगा कि स्मार्टफोन यूजर अपने नए स्मार्टफ़ोन का उपयोग करने से पहले इसे ऐप को सेट अप कर ले।

इस निर्णय को लागू करने के लिए, भारत सरकार नोडल एजेंसियों को नियुक्त कर रही है जो कि जो कि स्मार्टफोन कंपनियों से संपर्क करेंगी। इससे सभी नए स्मार्टफोन्स पर आरोग्य सेतु ऐप इनबिल्ट फीचर के साथ आएंगे और इंडिया में सेल किए जाएंगे।
हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि आरोग्य सेतु ऐप के डाउनलोड की गिनती 75 मिलियन यानि 7.5 करोड़ से भी पार हो गई है। बता दें कि यह ऐप 2 अप्रैल को लॉन्च की गई थी और यह एंडरॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। प्रधानमंत्री मोदी भी Aarogya setu App को डाउनलोड करने पर जोर दे चुके हैं।
इस ऐप अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो।




















