7.5 करोड़ फोंस में डाउनलोड हुई Aarogya setu App, जानें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यूं है बेहद जरूरी

Join Us icon

coronavirus की जड़े इंडिया में और भी गहरी होती जा रही हैं जो पूरी देश के लिए चिंताजनक है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हजार से पार हो चली है और 800 से अधिक लोग जान गवां बैठे है। लॉकडॉउन में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि सभी लोग अपने फोन में Aarogya Setu app को डाउनलोड करें। सरकार की इस सलाह को पूरे देश ने इतनी संजीदगी ने माना है और आज आरोग्य सेतु ऐप के डाउनलोड की गिनती 75 मिलियन यानि 7.5 करोड़ से भी पार हो गई है।

नीति आयोग द्वारा जारी की गई Aarogya Setu ऐप को पूरे देश में 7.5 करोड़ से भी अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है और यह गिनती लगातार बढ़ रही है। बता दें कि यह ऐप 2 अप्रैल को लॉन्च की गई थी और यह एंडरॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं Aarogya setu App का जिक्र कर चुके हैं और देशवासियों को बोल चुके हैं कि इस ऐप को जरूर डाउनलोड करना चाहिए। इसके बाद से भी आरोग्य सेतु ऐप के प्रति लोगों से संजीदगी दिखानी शुरू कर दी है।

क्या है आरोग्य सेतु ऐप

Aarogya setu App को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। यह खास ऐप कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। साथ ही इस वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के तरीके भी बताया है। इस ऐप के जरिये यूजर खुद से ही अपने स्टेट्स को जान सकते हैं कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से कितना सुरक्षित है तथा साथ ही आपको ईलाकें की जानकारी भी आरोग्य सेतु ऐप के जरिये मिलती है।

know everything about Aarogya Setu Mobile App how to use install benifite corona virus lockdown india covid 19

इस ऐप अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो।

कैसे करता है काम

Aarogya setu App पर रजिस्टर करने के बाद यह हर यूजर का सेल्फ रिस्क असेसमेंट करती है। यहां उम्र और लिंग के साथ ही कुछ अन्य सवाल भी पूछे जाते हैं जैसे खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत है, पिछले 14 दिनों में कोई विदेश यात्रा की है, मधुमेह, बीपी, दिल से जुड़ी या अन्य कोई पुरानी बीमारी है इत्यादि सबकुछ सही भरने के बाद यह ऐप बताती है कि आप कोरोना से कितना दूर हैं या कितना खतरे में हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप कोरोना से बचने के उपाय बताती है तथा आवश्यक खाने की वस्तुओं की भी जानकारी देती है।

Aarogya setu App 75 million 7 5 crore downloads in india fight against covid 19 coronavirus niti aayog
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

कैसे करें इंस्टाल

वैसे तो अभी तक Aarogya setu App का लिंक आपके पास पहुॅंच चुका होगा। व्हाट्सऐप ग्रुप के साथ ही भारत सरकार भी मैसेज के जरिये इस ऐप के लिंक को लोगों के फोन पर भेज रही है। लेकिन फिर भी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आरोग्य सेतु ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

एंडरॉयड फोन / आईफोन

-> ऐप को इंस्टाल करने के बाद अपनी पंसदीदा भाषा चुनें। यहां हिंदी व इंग्लिश के साथ ही 11 भारतीय भाषाएं उपलब्ध हैं तथा आप बाद में भी अपनी सहुलियत अनुसार भाषा बदल सकते हैं।
 
-> यहां अपने आप को आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए फोन नंबर डालना होगा जिसके बाद ओटीपी के जरिये वह वेरिफाई हो जाएगा।

-> मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के साथ ही Aarogya setu App आपसे ब्लूटूथ और लोकेशन का एक्सेस मांगेगी, उसपर सहमति जता दें। क्यूंकि इसी के जरिये यह ऐप पूरे क्षेत्र की निगरानी रखेगी और कोरोना वायरस को ट्रैक करेगी।
 
-> रजिस्ट्रेशन के बाद पसर्नल डिटेल मांगी जाएगी जिसमें नाम और उम्र के साथ ट्रैवल हिस्टी भी पूछी जाएगी। यहां यूजर से यह भी पूछा जाएगी कि क्या जरूरत पड़ने पर वह वॉलंटियर का काम भी कर पाएंगे। सबकुछ चुनकर सब्मिट करें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here