रेडमी के सस्ते 5G फोन आए सामने! जल्द लॉन्च हो सकते हैं Redmi R70 और Redmi R70m

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi इंडिया में अपनी नंबर-सीरीज, नोट-सीरीज और A-सीरीज में फोन लेकर आती है। लेकिन अब लगता है यह कंपनी कुछ नया ट्राई करने की योजना बना रही है। दरअसल रेडमी ब्रांड की नई R-सीरीज सामने आई है। चाइना टेलीकॉम साइट पर कंपनी के दो नए मोबाइल फोन लिस्ट हुए हैं जिनके नाम Redmi R70m और Redmi R70 हैं। यह पहली बार है जब कोई Redmi R series का स्मार्टफोन सामने आया है। लिस्टिंग में अपकमिंग फोन की कुछ डिटेल्स भी सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि चाइना टेलीकॉम पर इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन के दो नाम सामने आए हैं। इसे कुछ मार्केट्स में रेडमी आर70 और कुछ मार्केट्स में रेडमी आर70एम के तौर पर उतारा जा सकता है। रिपोर्ट में इस मोबाइल में unisoc UMS9632 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यह 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला प्रोसेसर है जो खासतौर पर सस्ते 5जी फोन के लिए बनाया गया है। यानी Redmi R70 / Redmi R70m लो बजट 5जी फोन बनकर आएगा।
लिस्टिंग में यह अपकमिंग रेडमी फोन पांच मेमोरी वेरिएंट्स में सामने आया है। बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 128GB Storage दी गई है। वहीं अन्य वेरिएंट्स में 6GB + 128GB, 6GB + 256GB और 8GB + 256GB शामिल है। यह रेडमी 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है जिसमें 256GB मेमोरी दी गई है। लिस्टिंग में मोबाइल के चार कलर भी सामने आए हैं जिनके नाम Starry Night Black, Feather White, Cold Mist Blue और Feather Purple हैं।
Redmi R70 या Redmi R70m की अन्य स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करें तो इस मोबाइल में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो एचडी+ पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 171.56 × 79.47 × 8.2mm और वजन 211.5 ग्राम बताया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी आर70 और रेडमी आर70एम 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद रहेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन में बड़ी 6300mAh battery दी जा सकती है।
लिस्टिंग मे अनुसार यह सस्ता रेडमी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल जैसे विकल्प मिलेंगे। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। बहरहाल यह Redmi R70m या Redmi R70 5G फोन कब लॉन्च होगा, इस जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
अगर आप इंडिया में सस्ता रेडमी 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो सबसे लेटेस्ट मोबाइल Redmi A7 Pro 5G है जिसकी इंडिया लॉन्च डेट 13 अप्रैल है। इसमें 6300mAh बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को 6.9-इंच स्क्रीन से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। Redmi A7 Pro को एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है जिसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स 91मोबाइल्स पर चेक कर सकते हैं।