अब नोकिया ला रहा है सस्ता 4जी फीचर फोन, जियोफोन और एयरटेल 4जी फोन को मिलेगी टक्कर

Join Us icon

रिलायंस के 4जी फीचर फोन बेशक हर यूजर तक अभी नहीं पहॅुंच पाया है, लेकिन इस फोन का दबदबा इसके लॉन्च से पहले से ही बरकरार है। एक तरफ जहां यह चर्चा जोरों पर है कि एयरटेल भी 2,000 रुपये से कम कीमत पर 4जी फोन लाने वाला है, वहीं टेक जगत को और भी रोचक बनाते हुए अब यह खबर सामनें आई है कि जल्द ही नोकिया भी अपना 4जी फीचर फोन भारत में पेश कर सकती है।

आॅनर ने लॉन्च किया 4 कैमरे और फुलव्यू डिसप्ले वाला स्मार्टफोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स

यह चौंकाने वाला खुलासा स्वयं नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के इंडिया वायस प्रेजिडेंट अजय मेहता ने किया है। अजय मेहता ने ईकोनॉ​मीटाईम्स को इंटरव्यू देते हुए बताया है कि नोकिया 3310 समेत देश में 4 नोकिया फीचर फोन लॉन्च किए गए हैं, और अब कंपनी देश में 4जी सपोर्ट वाला फीचर फोन करने की योजना बना रही है।

nokia-3310-1

अजय ने हालांकि इस बात को साफ नहीं किया है कि नोकिया इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली है या फिर कंपनी नोकिया 4जी फोन की टेस्टिंग कर इसे जल्द से जल्द बाजार में पेश कर देगी। अजय ने रिलायंस जियो के मार्केट पर पड़े प्रभाव को स्वीकारते हुए कहा है कि जियोफोन ने इस सेगमेंट में अपनी अलग छाप छोड़ी है और नोकिया अवसर मिलते ही 4जी फीचर फोन के बाजार में जरूर कदम रखेगी।

सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ अल्काटेल यू5 एचडी, 4जी वोएलटीई के साथ कैमरा सेग्मेंट भी है दमदार

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में आस्ट्रेलियन बाजार में नोकिया 3310 का 3जी वेरिएंट लॉन्च किया था। लेकिन आज के समय में भारतीय मोबाईल बाजार 2जी या 3जी से कहीं आगे निकल चुका है। और जियोफोन के लॉन्च के बाद तो 4जी सपोर्टेड सस्ते फोन चलन में हैं। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि हो सकता है एचएमडी ग्लोबल नोकिया 3310 का ही 4जी मॉडल भारतीय बाजार में पेश करे।