1 महीने और 30 दिन चलने वाले Airtel प्लान्स की लिस्ट, देखें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/11/Airtel-Plan.jpg

अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें एक माह की वैधता मिले तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको भारती एयरटेल के एक महीने चलने वाले प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि एयरटेल के इस प्लान में आपको कई शानदार बेनिफिट भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एयरटेल के एक महीने की वैलिडिटी वाले एक शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से…

एक महीने चलने वाले एयरटेल के नए रिचार्ज प्लान

1. एयरटेल का 319 रुपये वाला रिचार्ज प्लान: इस रिचार्ज की खासियत है कि ग्राहकों को 28 दिनों के बाद नहीं बल्कि हर महीने उसी तारीख को अपना नंबर रिचार्ज कराना होगा, जिस दिन पहले रिचार्ज कराया था। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 2GB डाटा, 100 SMS/दिन, और Wynk Music और बहुत कुछ मिलता है।

2. एयरटेल का 359 रुपये वाला रिचार्ज प्लान: प्लान में मंथली वैधता के साथ ही डेली 2जीबी डाटा, फ्री अनलिमिटेड वॉयस, 100 SMS/दिन, और Wynk Music के साथ एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस मिलता है।

3. एयरटेल का 509 रुपये वाला रिचार्ज प्लान: एक महीने की वैधता वाले एयरटेल का यह सबसे महंगा रिचार्ज है। इसमें ग्राहकों को कुल 60जीबी डाटा, एक महीने की वैधता, लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल फ्री व 100 SMS/दिन मिलते हैं। इतना नहीं प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

30 दिन चलने वाले एयरटेल रिचार्ज प्लान