
Airtel 5G Sim: देश के बड़ी टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Company) की लिस्ट में शामिल Bharti Airtel के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, कंपनी ने खुद जानकारी देते हुए बता दिया है कि Airtel 5G Service इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को नई सिम की जरूरत नहीं होगी। इसका मतलब है कि मौजूद 4G सिम पर Airtel 5G सर्विस का मजा लिया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी ने Airtel 5G Launch Date और 5G सर्विस का लॉन्च स्टेटस चेक करने की जानकारी भी दे दी है।
4G SIM पर मिलेगी 5G Service
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल (Gopal Vittal) ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय एयरटेल दिसंबर 2022 तक देश के महानगरों में 5जी सर्विस लॉन्च (5G Service Launch in India) कर दी जाएगी। वहीं, उन्होंने 5G आने के बाद नए 5G सिम लेने की जरुरत और अपने शहर में में 5जी सर्विस का स्टेटस चेक करने का तरीका भी बताया है।

Airtel 5जी लॉन्च डेट
बता दें कि कंपनी के CEO Gopal Vittal ने 5जी सर्विस के बारे में जानकारी देते बताया कि कंपनी जल्द ही देश में 5जी सर्विस को लॉन्च कर सकती है। इसके बाद से यह प्लानिंग है कि देश के बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई आदि बड़े शहरों में 5जी सर्विस दिसंबर 2022 तक लॉन्च कर दी जाए। वहीं, इसके बाद इसका विस्तार पूरे देश में बहुत तेजी से करने की कंपनी की प्लानिंग है। इसके बाद कंपनी को उम्मीद है कि साल 2023 के अंत तक देश के हर शहरी हिस्से में 5जी सर्विस लॉन्च हो जाएगा।
Airtel 5G सर्विस के लिए काम करेगी 5G सर्विस
एयरटेल 5जी सर्विस लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी देते हुए Gopal Vittal ने बताया कि आपका एयरटेल सिम पहले से ही 5G सक्षम है। इसलिए आपको 5जी स्मार्टफोन पर बिना किसी रुकावट Airtel का पुराना सिम काम करेगा। 5जी सर्विसेज को एक्टिवेट करने के लिए फोन ली नेटवर्क सेंटिंग में जाकर 4जी या LTE के अलावा 5जी को चुनें और 5जी सर्विस का आनंद उठा पाएंगे।
Airtel 5G की स्पीड होगी सुपर फास्ट
आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी के सीईओ ने कहा कि एयरटेल 5जी सर्विस की स्पीड बहुत ज्यादा तेज होगी। वहीं, उन्होंने बताया कि Airtel 4G की तुलना में 20 से 30 गुना तक Airtel 5G की स्पीड मिलेगा। इस स्पीड में ग्राहक जरूरी फाइल को तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे।























