4000 वाला Adobe Express फ्री! Airtel यूजर्स को मिलेगा मुफ्त का तोहफा

Instagram और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अटरेक्टिव फोटो और गज़ब वीडियो शेयर करके वायरल होने का मन सबका करता है। ज्यादा से ज्यादा लाइक्स पाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके से अपनी फोटो-वीडियो एडिट करते हैं। अगर आप Airtel यूजर्स हैं तो यह सब काम आपके लिए आसान होने वाला है। दरअसल एयरटेल अपने सभी ग्राहकों को Adobe Express Premium Free दे रही है।
Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल का नंबर चलाने वाले लोगों को कंपनी पूरे एक साल के लिए मुफ्त में एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दे रही है। सिर्फ मोबाइल यूजर ही नहीं बल्कि Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड और एयरटेल डिजिटल टीवी कस्टमर्स को भी Adobe Express Premium फ्री मिलेगा।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम के सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,000 रुपये के करीब होती है। लेकिन अब एयरटेल के डिजिटल बेनिफिट्स के तहत कंपनी ग्राहको को यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। एयरटेल कस्टमर पूरे 1 साल फ्री का बेनिफिट पा सकेंगे। Airtel App में अपने मोबाइल नंबर या आइडी से लॉग इन करके इस फ्री मेंबरशिप को एक्टिव किया जा सकता है।
Adobe Express Premium क्या है ?
बताते चलें कि एडोब एक्सप्रेस उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो फोटो, पोस्टर और कोलाज जैसे डिजाइन तो बनाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना नहीं जानते। एडोब एक्सप्रेस बिना ज्यादा मेहनत या झंझट के यूजर्स को कुछ ही मिनटों में शानदार डिजाइन बनाकर दे देता है। यह एक यूजर्स-फ्रेंडली टूल है और इस सॉफ्टवेयर में पहले ही सैकड़ों टेम्पलेट दर्ज हैं।
Adobe Express में सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, पोस्टर, कोलाज, प्रेजेंटेशन, स्लाइड्स और फ्लायर्स समेत कई अन्य विकल्प मिलते हैं जिन्हें इसी ऐप में डिजाइन किया जा सकता है। पहले से बने टेम्प्लेट और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से कैसा भी कंटेंट मिनटों में तैयार किया जा सकता है। कुल मिलाकर जो वायरल रील्स या पोस्ट आप इंटरनेट पर देखते हैं, उन्हें अब आप खुद बना सकते हैं।
अगर सोशल मीडिया से हटकर प्रोफेशनल एंगल से भी देखा जाए तो यहां बहुत से लोगों के बिजनेस और नौकरी में भी मदद करने वाला है। पहले जिस काम के लिए अलग से डिजाइनर्स को ढूंढना पड़ता था और प्रोजेक्ट में एक्स्ट्रा टाइम देना पड़ता था। वह सब काम अब कम समय में और कम खर्चे में पूरा हो सकता है। वहीं स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स भी एयरटेल द्वारा दिए जा रहे फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम के साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।