
Airtel and Jio Plans with Disney+ Hotstar : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियम लीग (IPL 2021) के मुकाबले चल रहे हैं। भारत में इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में काफी रुचि है। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते इस साल लोगों को स्टेडियम के अंदर जाकर मैच देखने की अनुमति नहीं है। आईपीएल के मैच को टीवी या फिर लैपटॉप और स्मार्टफोन में देखें जा सकते हैं। IPL के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क के चैनल और डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर किया जाएगा। यानी ऑनलाइन IPL के सभी मैचों को लाइव देखने के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी है। आज हम आपको Airtel और Jio के ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिनके साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Airtel and Jio Plans with Disney+ Hotstar
Airtel और Jio के प्रीपेड प्लान्स पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान ऐसे हैं, जिसमें यूजर्स को एक साल के लिए फ्री Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इन रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स IPL के सभी मुकाबले लाइव फ़ोन में देख सकेंगे। एयरटेल और जियो के इन ख़ास प्रीपेड प्लान्स के साथ यूज़र्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानी यूज़र्स एक साल की अवधि तक Disney+ Hotstar के VIP कंटेंट को फ्री में ऐक्सेस कर पाएंगे।
Airtel Plans With Disney+ Hotstar
Airtel के चार प्रीपेड प्लान्स के साथ यूजर्स को Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मिलता है। इनमें 401 रुपये, 448 रुपये, 599 रुपये और 2698 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इन सभी प्लान्स के साथ Disney+ Hotstar का 399 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। एयरटेल का 401 रुपये वाला प्रीपेड प्लान डाटा ओनली प्लान है, जिसमें एयरटेल यूज़र्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, 28 दिनों के लिए 30GB डाटा मिलता है। यह भी पढ़ें : 4G डाउनलोडिंग स्पीड में एयरटेल ने मारी बाजी, जानें दूसरी कंपनियों के बारे में
इसके साथ ही 448 रुपये वाले प्लान में एयरटेल यूज़र्स को Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ डेली 3GB डाँटा मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में 28 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 599 रुपये और 2698 रुपये वाले प्लान में एयरटेल यूजर्स को क्रमश: 56 दिन और 365 दिनों की वैधता मिलती है। दोनों प्लान में Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। यह भी पढ़ें : JioPhone अब होगा और भी महंगा, रिलायंस जियो बढ़ाने वाली है फोन का दाम, यह होगा नया प्राइस
Jio Plans With Disney+ Hotstar
रिलायंस जियो के पांच प्रीपेड प्लान के साथ यूज़र्स को Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के इन प्लान्स में 401 रुपये, 499 रुपये, 598 रुपये, 777 रुपये, और 2599 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। जियो के इन पांच रिचार्ज प्लान्स में से 499 रुपये वाला प्लान डाटा ओनली प्लान हैं। इस वैलिडिटी 56 दिनों की है जिसमें रोज़ 1.5GB डाटा मिलता है। यानी इस प्लान में Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स को कुल 86GB का डाटा मिलता है।
इसके साथ ही Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले 401 रुपये, 598 रुपये, 777 रुपये और 2599 रुपये वाले प्लान में क्रमश: 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 401 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB, 598 रुपये और 2599 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB और 777 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB का डाटा मिलता है। इन चारों प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।





















