जियो की फ्री सर्विस पर फिर एयरटेल ने लगाया अड़ंगा

Join Us icon

जियो की फ्री सर्विस से जहां उपभोक्ता खुश हैं। वहीं दूसरी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए बड़ी मु​सीबत बनी हुई है। सबसे पहले एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसे आॅपरेटरों ने​ जियो कॉलिंग को ब्लॉक किया। वहीं बाद में एयरटेल ने टीडीसैट और ट्राई में एयरटेल के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के बारे में शिकायत की थी। हालांकि ट्राई से जियो की फ्री सर्विस को क्लिनचिट मिल गई और कंपनी ने जियो की फ्री सर्विस को चालु रखा। परंतु अब एक बार फिर से ट्राई ने जियो की फ्री सर्विस की राह में अड़ंगा लगाने की कोशिश की है।

एयरटेल ने रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खिलाफ कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) को शिकायत की है। एयरटेल द्वारा जियो पर आराप लगाया गया है कि कंपनी अपने एकाधिकारों को बनाने के लिए प्रीडेटरी प्राइसिंग का सहारा ले रही है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है​ कि जियो की इस आॅफर की वजह से बाजार में प्रातिस्प्रधा को नुकसान हो रहा है।

लावा ने लॉन्च किया भारत का पहला 4जी फीचर फोन, जिसमें होगी लाइफटाइम जियो कॉलिंग फ्री

लाइवमिंट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एयरटेल द्वारा सीसीआई को एक खत लिखी गई है जिसमें कंपनी ने आरोप लगाया है कि रिलायंस जिओ की फ्री सर्विस आॅफर की वजह से टेलीकॉम सेक्टर की प्रतिस्पर्धा कमजोर हो रही है। कंपनी गैर-प्रतिस्पधात्मक रवैया अपनाकर बाजार पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रही है।

गौरतबल है कि सीसआई भारत सरकार की ऐसी संस्था है जो बाजार में प्रतिस्प्रधा को बनाए रखने के लिए कार्य करती है। साथ ही संस्था यह भी ध्यान देती है कोई भी कंपनी गैर प्रतिस्प्रधा रूख से बाजार को खराब न करे। हालांकि एयरटेल की इस शिकायत के बाबत अब तक सीसीई की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जियो के जवाब में बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता डाटा प्लान, 36 रुपये में 1जीबी डाटा

इससे पहले भी एयरटेल रिलायंस जियो की फ्री सर्विस को चुनौती दे चुका है। कंपनी ने कहा था कि कोई भी प्रमोशन 90 दिनों से ज्यादा का नहीं हो सकता। ऐसे में जियो द्वारा 5 सितंबर 2016 से दिया जा रहा वेलकम आॅफर जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2016 तक थी और बाद में कंपनी द्वारा दिया जा रहा हैप्पी न्यू आॅफर जिसकी वैधता 31 मार्च तक है समान है और इसे बंद कर दिया जाना चाहिए। जबकि एयरटेल के इस शिकायत के जवाब में जियो ने ट्राई को जानकारी दी कि दोनों आॅफर अगल हैं और कंपनी किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं कर रही है। ट्राई ने जियो की जियो की बात मानते हुए सर्विस को क्लिन चिट दे दी और हैप्पी न्यू ईयर आॅफर को 31 मार्च तक जारी रखने का आ​देश दिया। अब देखने वाली बा है कि एयरटेल की शिकायत पर सीसीआई क्या रुख अपनाती है।

बता दें कि रिलायंस जियो की हैप्पी न्यू आॅफर के तरह कंपनी की सभी सेवाएं 31 मार्च 2017 तक मुफ्त हैं। इसके तहत उपभोक्ता हर रोज 1जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद यदि अतिरिक्त डाटा का उपयोग करना चाहते हैं तो कंपनी ने 51 रुपये में 1 जीबी डाटा और 301 रुपये में 6जीबी डाटा प्लान की घोषणा की है।