लावा ने लॉन्च किया भारत का पहला 4जी फीचर फोन, जिसमें होगी लाइफटाइम जियो कॉलिंग फ्री

Join Us icon

भारतीय 4जी ग्राहकों को कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने में अग्रणीय कंपनी लावा ने इस बार अपनी फ्लैगशिप के तहत भारत का पहला 4जी फ़ीचर फोन लॉन्च किया है। लावा की ओर से इस बार 3,333 रुपये की कीमत पर लावा 4जी कनेक्ट एम1 लॉन्च किया है। वोएलटीई सपोर्टिड इस फोन के ​जरिये ​जियो यूजर्स इंटरनेट का बेहतरीन एक्सेस कर सकते हैं।

4जी वोएलटीई फ़ीचर से लैस इस फोन में कंपनी की ओर से सोशल नेट​वर्किंग साइट फेसबुक प्री-लोडेड है। इस फोन में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही वायरलेस एफएम रेडियो और ब्लूटूथ मिलेगा लेकिन वाईफाइ नहीं है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन में 2.4 इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है जिसमें 512एमबी रैम के साथ 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे मैमोरी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें वीजीए कैमरा मौजूद है वहीं लावा 4जी कनेक्ट एम1 में पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से 1,750एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन भारतीय बाज़ार में महज़ 3,333 रुपये की कीमत में सेल के लिए मौजूद है