Jio से इस मामले में आगे निकला Airtel, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में इस समय रिलायंस जियो को एयरटेल ही सही तौर पर कड़ी टक्कर दे रहा है। एयरटेल काफी समय से नए प्लान के दम पर जियो को पछाड़ने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं, अब ओपन सिग्नल की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि 4G कनेक्टिविटी में एयरटेल पिछले सेल से काफी बेहतर हुआ है और जियो के काफी करीब भी पहुंचा है।

ओपन सिग्नल द्वारा जारी की गई अक्टूबर 2019 की मोबाइल एक्सपीरियंस रिपोर्ट में एयरटेल की 4G उपलब्धता को 89.2% बताया गया है। यह पिछली रिपोर्ट से 3.6% ज्यादा है।

इस मामले में जियो है आगे

ओपन सिग्नल ने 1 जून 2019 से 29 अगस्त 2019 के बीच 4G कनेक्टिविटी और उसकी पहुंच को लेकर डाटा कलेक्ट किया। इस दौरान एयरटेल की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 9.6Mbps है। वहीं, जियो की 4G डाउनलोड स्पीड को 6.7Mbps बताई गई। इसके अलावा वोडाफोन की स्पीड 7.9Mbps है।
screenshot-2019-10-22-at-3-17-31-pm
4G नेटवर्क अवेलेबिलिटी में जियो आगे

हालांकि, 4G नेटवर्क अवेलेबिलिटी में जियो आगे है। जियो की 4G नेटवर्क अवेलेबिलिटी 97.8% है। कई पैमानों पर एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने जियो को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन, 4G के मामले में अभी भी जियो किंग बना हुआ है।
screenshot-2019-10-22-at-3-17-13-pm
अपलोड स्पीड में आइडिया आगे

अपलोड स्पीड की बात करें तो इसमें 3.2Mbps की स्पीड के साथ आइडिया पहले पायदान पर बना हुआ है। वहीं, वोडाफोन की अपलोड स्पीड 3.1 और एयरटेल की अपलोड स्पीड 2.4Mbps है। इसके अलावा अपलोड स्पीड के मामले में जियो इन दोनों कंपनियों से पीछे है। रिपोर्ट में 4G नेटवर्क पर जियो की अपलोड स्पीड को 2.1Mbps बताई गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here