Airtel का दिवाली धमाका, नया स्मार्टफ़ोन खरीदने पर मिलेगा 6,000 रुपये का कैशबैक

Join Us icon

Airtel ने दिवाली से पहले एक खास ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी नया स्मार्टफोन खरीदने वालो को 6,000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रहा है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो अपना पहला स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। इस कैशबैक के साथ एयरटेल एक बार के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट का बेनिफिट भी ऑफर कर रही है। एयरटेल का यह ऑफर Xiaomi, Samsung, Realme, OPPO, Vivo, Motorola, Nokia, Lenovo, Tecno, Infinix, Itel, और Lava जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन खरीदने पर लागू है। एयरटेल के इस ऑफर का बेनिफिट लेने के लिए यूजर्स को 12,000 रुपये तक का स्मार्टफ़ोन ख़रीदना होगा।

Airtel ने पहली बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए Servify कंपनी के साथ पार्टनशिप की है। किसी भी दुर्घटना के चलते फोन की स्क्रीन टूटने या खराब होने पर पहली बार फ्री में स्क्रीन रिप्लेस की जाएगी। नए कैशबैक ऑफर के साथ Wynk Music Free subscription, Amazon Prime Video Mobile Edition 30 दिन का ट्रायल जैसे ऑफर भी मिलेंगे।

airtel-rs-6000-cashback-offer

Airtel Rs 6,000 cashback Offer

Airtel अपने ग्राहकों को 12000 रुपये तक का नया 4G स्मार्टपोन खरीदने पर 6,000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। यह ऑफर पहली बार स्मार्टफोन खरीद रहे ग्राहकों के लिए मान्य होगा। यह ऑफर उन ग्राहकों को दिया जाएगा जो लगातार अपने फोन में 249 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज करवाएंगे जिसमें 1.5GB डेली डाँटा मिलता हो।

कैसे मिलेगा Airtel से 6,000 रुपये का कैशबैक

airtel-rs-6000-cashback-offer-2

  • सबसे पहले ग्राहकों को 12,000 रुपये की क़ीमत का स्मार्टफ़ोन ख़रीदना होगा।
  • पहले तीस दिन तक 249 रुपये के पैक या उससे ज्यादा कीमत वाला रिचार्ज करना होगा।
  • ग्राहक को लगातार 36 महीने तक रिचार्ज करवाना होगा।
  • अगले 18 महीने में एयरटेल पेमेंट्स बैक अकाउंट में 2,000 रुपये कैशबैक क्रेडिट किए जाएंगे।
  • 36 महीने पूरे होने पर 4,000 रुपये एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए जाएँगे।

इस ऑफ़र के तहत एयरटेल 12,000 रुपये तक के स्मार्टफ़ोन पर 4800 रुपये तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफ़र कर रही है। इसके साथ ही कवरेज में डोरस्टेप पिकअप और डिलीवरी ऑफ़र कर रहा है जिसकी क़ीमत 599 रुपये की है। यह भी पढ़ें : Xiaomi मिड रेंज स्मार्टफ़ोन मार्केट में करेगा धमाका, Redmi Note 11 में मिलेगी 120W फ़ास्ट चार्जिंग!

Airtel 6,000 रुपये कैशबैक ऑफर : नियम और शर्तें

एयरलेट का यह ऑफ़र सिर्फ़ एयरटेल के प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है। अगर कस्टमर प्रीपेड से पोस्टपेड प्लान में कन्वर्ट होते हैं तो कैशबैक ऑफ़र नहीं मिलेगा। एयरटेल ग्राहक यदि 18 महीने के अंदर फोन बदलते हैं तो उन्हें पहला कैशबैक नहीं मिलेगा। यह ऑफर एक बार एक स्मार्टफोन और मोबाइल नंबर पर लागू है। अगर ग्राहक पहले कैशबैक के लिए पात्र नहीं होता है या फिर वह पहले कैशबैक के लिए क्लेम नहीं करता है तो वह दूसरा कैशबैक क्लेम नहीं कर सकता है। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S स्मार्टफोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर के साथ 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम की बात करें तो यह एक साल तक मान्य रहेगा। इसके साथ ही इस ऑफ़र के तहत ख़रीदे जाने वाला फ़ोन की लॉन्च डेट तीन साल से ज़्यादा की नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही यह ऑफर 18 साल से ज़्यादा उम्र वाले ग्राहक के लिए है। इसके साथ ही लगातार रिचार्ज करने की शर्त पूरी न करने पर ग्राहक फ़्री स्क्रीन रिप्लेस मेंटेनेंस प्रोग्राम का बेनिफिट भी नहीं ले पाएंगे।

एयरटेल के इस ऑफ़र के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here