Jio Phone Next लॉन्च पर बोला Airtel- बाद में लोग एयरटेल नेटवर्क पर ही आएंगे

Join Us icon

मुकेश अंबानी की कंपनी Jio ने दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फोन Jio Phone Next को लाने की घोषणा कर दी है। Jio का यह फोन Google के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया जा रहा है जिसे कंपनी ने खास कर इंडिया के लिए डिजाइन करने की बात कही है। कंपनी ने लॉन्च कि दौरान जानकारी दी कि इस फोन को लॉन्च करने का उद्देश्य 2G मोबाइल यूजर्स को 4G स्मार्टफोन से जोड़ने की है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फोन के आने से सबसे ज्यादा नुकसान Airtel और Vodafone- Idea को होगा। क्योंकि फिलहाल इन्हीं कंपनियों के पास सबसे ज्यादा 2G यूजर्स हैं। हालांकि इस मसले पर Airtel का मनाना है थोड़ा अलग है कंपनी का कहना है कि बाद में लोग एयरटेल नेटवर्क पर ही आएंगे।

Airtel के अनुसार, जो लोग फीचर फोन या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन से थोड़े उंचे सेगमेंट (7,000 रुपये और उससे अधिक) के स्मार्टफोन में अपग्रेड करते हैं, वे आमतौर पर एयरटेल नेटवर्क को चुनना पसंद करते हैं। कंपनी का कहना है कि वह अपनी विश्व स्तरीय सेवाओं के साथ क्वालिटी कस्टमर को लंबे समय तक जोड़े रखना चाहती है। इसे भी पढ़ेंः Jio को Vi की कड़ी चुनौती, पूरी तरह बदल दिया 199 रुपए वाला प्लान, अब पहले सबकुछ मिलेगा ज्यादा

Reliance Jio 101 rs vs Bharti Airtel rs 98 add on packs benefits 12gb 4g data free offer

एयरटेल ने साफ शब्दों में कहा है कि जहां Jio एक सस्ते स्मार्टफोन पेश करके फीचर फोन ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रहा है वही लोग बाद में जब थोड़े उंचे रेंज के स्मार्टफोन में आएंगे तो Airtel नेटवर्क का उपयोग करेंगे। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफ़ोन अब अक्टूबर में होगा लॉन्च, कोरोना के चलते प्रभावित हुई सप्लाई चेन

देखें लेटेस्ट वीडियो: First look of Jio phone Next

हालांकि कंपनी ने यहां Jio और गूगल द्वरा सस्ते 4जी स्मार्टफोन को बाजार में लाने की कदम की सराहना की है। कंपनी का मानना है कि इसके जरिए फीचर फोन से स्मार्टफोन में लाने की कोशिश को बल मिलेगा। वहीं आगे एयरटेल ने कहा कि कंपनी अच्छी क्वालिटी के स्मार्टफोन बनाने के निए डिवाइस निर्माताओं के साथ काम करती रहेगी। वहीं सिर्फ उपभोक्ता आधार बढ़ाने के बजाए हाई एंड कंज्यूमर पर फोकस करना चाहेगी। इसे भी पढ़ेंः 9 जुलाई को लॉन्च होगा OPPO A93s 5G फोन, बाजार में आने से पहले ही लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कैसा है Jio Phone Next

Jio Phone Next को कपनी ने Google के साथ मिलकर बनया जिसे कंपनी ने वर्ल्ड मोस्ट Affordable SmartPhone कहा है। Jio Phone Next 10 सितंबर भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Jio Phone Next प्राइस की बात आती है तो फिलहाल कंपनी ने इसे नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि 2,000 रुपये से कम ही होगी। हालांकि देखने में यह फोन पुराने स्मार्टफोन की तरह है। फोन में उफनर और नीचे मोटी बेज़ल देखने के मिलेगी। हालांकि फ्रंट और बैक दोनों में आपको कैमरा देखने के मिलेगा। कंपनी ने स्पेसिफिकेशन नहीं बताया है लेकिन इतनी जानकारी दी है कि JioPhone Next में Android OS को ऑप्टिमाइज़ करके पेश किया जाएगा। इस ओएस को Google—Jio द्वारा खास कर इस फोन के लिए डिजाइन किया गया है।

फोन में आप सभी एंड्रॉयड ऐप्स का उपयोग कर पाएंगे। इसके अलावा इसमें Google Assistant, automatic read-aloud of screen text, language translation, smart camera with augmented reality filters आदि शामिल होंगे। यह फोन हिंदी, इंग्लिश के अलावा मराठी, भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलूगु, कन्नड़, गुजराती व राजस्थानी भाषाओं में चलाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here