Jio के जवाब में Airtel चुपके से लाया 90 दिन वाला रिचार्ज, 135GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉल

Reliance Jio ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय ग्राहकों के लिए शुक्रवार को एक नया 750 रुपये वाला प्लान किया। जियो के Rs 750 वाले नए प्लान की खास बात ये है की ये पूरे 3 महीने (यानी 90 दिनों) की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, दूसरी ओर टेलीकॉम क्षेत्र में जियो की प्रतिद्वंदी कंपनी Airtel ने भी चुपके से अपनी साइट पर 90 दिन वाले रिचार्ज प्लान को लाइव कर दिया है। 91मोबाइल्स ने इस प्लान को कंपनी की साइट पर स्पॉट किया। आइए जानते हैं Airtel के 90 Days Validity Plan की कीमत और मिलने वाले लाभ के बारे में सबकुछ।
Airtel का 90 दिन वाला रिचार्ज प्लान
Airtel द्वारा पेश किए गए रिचार्ज प्लान की कीमत 779 रुपये है और इस प्लान को एयरटेल ने अपनी साइट के साथ ही अपने ऐप पर Truly Unlimited कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है। प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ ही कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा कई एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।
डाटा, कॉलिंग और बहुत कुछ मिलेगा फ्री
Airtel Prepaid यूजर्स के लिए पेश किए गए इस Recharge Plan में ग्राहकों को 90 दिनों की वैधता के अलावा डेली 1.5GB डाटा की पेशकश की जा रही है। इस प्लान में कुल 135जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS का लाभ भी ऑफर किया जा रहा है। 90 दिनों के लिए इसमें आपको एडिशनल बेनिफिट में फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक और 3 महीने के लिए 24/7 का सर्किल का लाभ दिया जा रहा है।
अगस्त में लॉन्च होगा Airtel 5G
Telecom operator Bharti Airtel इसी महीने अपनी 5G services को शुरू करने वाली है, जिसकी जानकारी हाल ही में कंपनी दे चुकी है। वहीं, अब साफ हो चुका है कि Airtel 5G सर्विस के लिए Ericssion, Nokia और Samsung ये तीनों कंपनियां इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में लगी हुई हैं। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वादा किया गया है मार्च 2024 तक देश के सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को भी कवर कर लिया जाएगा।
विट्टल ने कहा, कि हम अगस्त से 5G लॉन्च करने का इरादा रखते हैं और बहुत जल्द पूरे भारत में रोल आउट करना चाहते हैं। मार्च 2024 तक हमें विश्वास है कि हम 5G के साथ हर शहर और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने में सक्षम होंगे। इतना ही नहीं सोमवार को, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने 5G सर्विस के लगभग एक महीने में पूरी तरह से शुरू होने की उम्मीद जताई। उन्होंने एक इवेंट में बताया कि देश में अगले महीने तक हाई-स्पीड 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी।