
महज 170 दिनों में 100 मीलियन ग्राहकों को जोड़ने का रिकार्ड बनाने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने कल ही अपने प्राइम यूजर्स के लिए नए प्लान्स का खुलासा किया है। जियो द्वारा 303 रुपये में 30जीबी मासिक डाटा दिए जाने की घोषणा से एक बार फिर प्रतिद्वंदी कंपनियों के बीच गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया है। जियो का दावा है कि कंपनी उपभोक्ताओं को 10 रुपये में 1जीबी डाटा दे रही है। वहीं जियो को जवाब देने के लिए एयरटेल ने भी 100 रुपये में 10जीबी डाटा की घोषणा कर दी है।
डुअल कैमरे से लैस होगा लेईको ले2 एस
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जियो द्वारा 303 रुपये में 30जीबी 4जी डाटा दिए जाने की घोषणा के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां सकते में है और इसी की नतीजा है कि एयरटेल की ओर से उसके पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया प्लान जारी किया है जिसमें 100 रुपये अतिरिक्त चुकाने पर 10जीबी मासिक इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।
एयरटेल का यह नया आॅफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। इसके तहत मात्र 100 रुपये का रिचार्ज कराने पर 4जी हैंडसेट यूजर्स को 10जीबी 4जी तथा 3जी हैंडसेट यूजर्स को 10जीबी 3जी डाटा प्राप्त होगा। ऐयरटेल के इस आॅफर को अपने मोबाईल नंबर पर पाने के लिए पोस्टपेड यूजर्स को माय एयरटेल ऐप के जरिये 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एक बार रिचार्ज कराने पर मिलने वाला 10जीबी डाटा 28 दिनों पक वैध होगा।
हुआवई ने उतारा नोवा लाइट स्मार्टफोन, जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर
रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल के इस सरप्राइज़ ऑफर का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के नंबर पर पहले से किसी इंटरनेट पैकेज का सब्सक्रिप्शन हो। गौरतलब है कि इस आॅफर के तहत मिलने वाला 10जीबी डाटा पहले से लागू इंटरनेट प्लान में ही अतिरिक्त डाटा के रूप में जुड़ेगा।



















